तिहाड़ जेल से जल्द बाहर आएंगे राजपाल यादव! सलमान-अजय का मिला सहारा, मैनेजर ने किया बड़ा खुलासा
Rajpal Yadav Check Bounce Case: 5 करोड़ के चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव को बॉलीवुड से बड़ा सहारा मिला। ऐसे में अब जल्द उनके जमानत की उम्मीद जताई जा रही है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Salman Khan And Ajay Devgn Support Rajpal Yadav: कॉमेडी के लिए मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों 5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले को लेकर तिहाड़ जेल में हैं। साल 2010 से जुड़ा यह मामला अब ऐसा मोड़ ले चुका है कि अभिनेता को सरेंडर करना पड़ा। जेल जाने से पहले राजपाल यादव ने खुलकर कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और उनके सामने कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा।
उन्होंने भावुक अंदाज में यह भी कहा था कि इंडस्ट्री में ऐसा कोई दोस्त नहीं है जो इस वक्त उनकी मदद कर सके। लेकिन हालात बदले और अब बॉलीवुड उनके समर्थन में खड़ा नजर आ रहा है।
राजपाल यादव के सपोर्ट में आए ये सितारे
राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने ‘Screen’ से बातचीत में बताया कि कई बड़े सितारों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उनके मुताबिक सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन समेत कई कलाकारों ने राजपाल का साथ दिया है। डेविड धवन ने भी संपर्क कर समर्थन जताया है।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
मैनेजर ने बताया कि राजपाल यादव पर करीब 6 करोड़ रुपये के कर्ज के निपटारे और जमानत की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अभिनेता जल्द ही जमानत पर रिहा हो सकते हैं। परिवार भी यही चाह रहा है कि वे जल्द घर लौटें।
गोल्डी ने कहा कि मुश्किल वक्त में इंडस्ट्री का इस तरह साथ देना सराहनीय है। उन्होंने बताया कि राजपाल मानसिक रूप से मजबूत हैं और परिवार भी उन्हें हौसला दे रहा है। फरवरी के अंत में घर में एक पारिवारिक समारोह भी प्रस्तावित है, ऐसे में परिवार उनकी रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
100 से अधिक फिल्मों में एक्टर ने किया काम
राजपाल यादव ने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। ‘भूल-भुलैया’, ‘चुप-चुप के’, ‘अपना सपना मनी-मनी’ और ‘सी कंपनी’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। उन्होंने कॉमेडी के साथ-साथ कई गंभीर भूमिकाओं से भी अपनी पहचान बनाई है।
ये भी पढ़ें- कौन हैं जैस्मीन सैंडलस? जिसने लड़कियों के लिए उठाई आवाज, बोलीं- सेफ्टी नहीं तो परफॉर्मेंस नहीं
फिलहाल पूरा बॉलीवुड और उनके प्रशंसक उनकी जल्द रिहाई की उम्मीद कर रहे हैं। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि फिल्म इंडस्ट्री में मतभेद भले हों, लेकिन मुश्किल वक्त में साथी कलाकार एक-दूसरे के साथ खड़े दिखाई देते हैं।
