कौन हैं जैस्मीन सैंडलस? जिसने लड़कियों के लिए उठाई आवाज, बोलीं- सेफ्टी नहीं तो परफॉर्मेंस नहीं

Jasmine Sandlas Concert Video: दिल्ली कॉन्सर्ट में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ देख जैस्मीन सैंडलस ने लाइव शो को बीच में ही रोक दिया और बोली महिलाएं सुरक्षित नहीं तो मैं परफॉर्म नहीं करूंगी।
Jasmine Sandlas Delhi Concert Video Viral
जैस्मीन सैंडलस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Jasmine Sandlas Viral Video: ‘शरारत’, ‘यार ना मिले’ और ‘इललीगल वेपन 2.0’ जैसे हिट गानों से पहचान बनाने वाली पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। दिल्ली में आयोजित उनके हालिया कॉन्सर्ट के दौरान हुआ एक वाकया ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है और वजह है महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उनका सख्त स्टैंड।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने देखा कि भीड़ में मौजूद कुछ लोग लड़कियों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। सिंगर ने इसे नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत एक्शन लिया। वायरल वीडियो में वह स्टेज से ही सिक्योरिटी को निर्देश देती नजर आ रही हैं। उन्होंने साफ कहा, “सिक्यॉरिटी, क्या आप कृपया इन दोनों आदमियों को यहां से हटा सकते हैं? ये महिलाओं को परेशान कर रहे हैं।”

धुरंधर सिंगर ने महिला सुरक्षा को लेकर कही ये बात

इतना ही नहीं, जैस्मीन ने यह भी ऐलान कर दिया कि अगर महिलाएं उनके कॉन्सर्ट में सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी तो वह परफॉर्म नहीं करेंगी। उनका यह बयान सुनते ही वहां मौजूद दर्शकों ने तालियों से उनका समर्थन किया। सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि कलाकारों को अपने मंच का इस्तेमाल ऐसे मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए करना चाहिए।

खास बात ये है कि इस इवेंट में अभिनेत्री आयशा खान भी शामिल हुई थीं। उन्होंने क्रिस्टल डिसूजा के साथ ‘शरारत’ गाने पर परफॉर्म किया। एक वीडियो में आयशा ने कहा कि स्टेज पर आकर वह अपने स्टेप्स भूल गईं, लेकिन यहां आकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने जैस्मिन को “गॉड चाइल्ड” भी बताया।

कौन हैं जैस्मिन सैंडलस?

आपको बता दें, जालंधर में जन्मीं जैस्मीन सैंडलस बचपन में कैलिफोर्निया शिफ्ट हो गई थीं, जहां वेस्ट कोस्ट म्यूजिक ने उन्हें प्रभावित किया। उनका पहला गाना ‘मुस्कान’ 2007 में रिलीज हुआ था। इसके बाद ‘गुलाबी’ एल्बम और रैपर बोहेमिया के साथ काम ने उन्हें ग्लोबल पहचान दिलाई। दिल्ली कॉन्सर्ट की इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जैस्मिन सैंडलस सिर्फ आवाज ही नहीं, बल्कि मजबूत सोच के लिए भी जानी जाती हैं।

सिंगर के ‘शरारत’ सॉन्ग ने मचाया था धमाल

वर्कफ्रंट की बात करें तो जैस्मीन का पहला गाना मुस्कान 2007 में हिट हुआ। इसके बाद साल 2014 में उन्होंने फिल्म किक के लिए यार ना मिले गाने से बॉलीवुड में पार्श्व गायन के क्षेत्र में अपना करियर शुरू किया। इन सबके बीच हाल ही में उनका गाना ‘शरारत’ आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में शामिल था, जिसने दिसंबर 2025 में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर 838 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1304.5 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का सीक्वल 19 मार्च को रिलीज होने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com