Prahaar Release Date: राजकुमार राव की प्रहार की बदली रिलीज डेट! इस दिन सिनेमाघरों में दे सकती है दस्तक
Prahaar New Release Date: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ की 7 अगस्त की रिलीज डेट टलने के बाद अब इसके 4 सितंबर 2026 को रिलीज होने की चर्चा है। हालांकि, मेकर्स ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
- Written By: सोनाली झा
राजकुमार राव की फिल्म प्रहार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Rajkummar Rao Prahaar Release Date: राजकुमार राव इन दिनों अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता की आने वाले समय में ‘दादा’, ‘प्रहार’ और ‘रफ्तार’ जैसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा ‘प्रहार’ की हो रही है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म पहले 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज को ऐन मौके पर आगे बढ़ा दिया गया।
अब सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। हालांकि, इस तारीख की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर मेकर्स इसी तारीख पर फिल्म रिलीज करते हैं, तो फैंस को सितंबर में राजकुमार राव की नई फिल्म देखने का मौका मिलेगा।
बड़ी फिल्म से क्लैश नहीं चाहते मेकर्स
रिपोर्ट्स में फिल्म की रिलीज टलने की वजह अगस्त में होने वाली कई बड़ी फिल्मों की रिलीज को बताया गया है। ऐसे में मेकर्स कथित तौर पर ‘प्रहार’ का किसी दूसरी बड़ी फिल्म से क्लैश नहीं चाहते थे। हालांकि, फिल्म की रिलीज टालने को लेकर मेकर्स की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सम्बंधित ख़बरें
गटर जनरेशन वाले बयान के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी कंगना, अचानक याद आया जेनजी वोट बैंक
लोगों ने पागल कहा…कपिल शर्मा शो छोड़ने पर पहली बार बोलीं प्रीति सिमोस, टीवी इंडस्ट्री पर किया बड़ा खुलासा
किल में विलेन बनने से डर रहे थे राघव जुयाल, गीता कपूर की एक सलाह ने बदल दी जिंदगी, सुनाया संघर्ष का किस्सा
Assam Floods: अनुपम खेर ने दिखायी दरियादिली, असम बाढ़ पीड़ितों के दिए दान दी इतनी राशि
रफ्तार भी अक्टूबर में होगी रिलीज
वहीं, राजकुमार राव की दूसरी फिल्म ‘रफ्तार’ भी इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आदित्य निंबालकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पत्रलेखा ने कम्पा फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में राजकुमार राव के साथ कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ‘रफ्तार’ पहले 24 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट करीब दो महीने आगे बढ़ा दी गई। अब फिल्म 16 अक्टूबर 2026 यानी दशहरा वीकेंड पर रिलीज होगी।
प्रहार की रिलीज डेट
ऐसे में अगर ‘प्रहार’ की 4 सितंबर वाली रिलीज डेट फाइनल होती है, तो राजकुमार राव सितंबर और अक्टूबर में लगातार दो महीनों तक बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। हालांकि, दोनों फिल्मों की रिलीज को लेकर अंतिम फैसला मेकर्स की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा। बता दें कि फिल्म की रिलीज टालने को लेकर मेकर्स की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
