Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Assam Floods: अनुपम खेर ने दिखायी दरियादिली, असम बाढ़ पीड़ितों के दिए दान दी इतनी राशि

Anupam Kher News: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर जल्द ही फिल्म खोसला का घोसला 2 में नजर आने वाले है। बाढ़ से प्रभावित असम की मदद के लिए अनुपम खेर ने 5 लाख की राशि सीएम रिलीफ फंड में ट्रांसफर की है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 07, 2026 | 05:12 PM

अनुपम खेर (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Anupam Kher Donates Rs 5 Lakh For Assam Flood: भारत के पूर्वात्तर में बाढ़ ने कोहराम मचा दिया है। बाढ़ के चलते असम के कई इलाकों में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में कई लोग असम में पुनर्वास में मदद के लिए सामने आ रहे है।

हाल ही में लेजेंडरी एक्टर अनुपम खेर ने भी असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि आगे आकर असम में आयी प्राकृतिक आपदा से निकलने के लिए लोगों की मदद करें।

अनुपम खेर ने दान दिए 5 लाख रुपये

असम में बिगड़ते हालात देखते हुए एक्टर अनुपम खेर का भी दिल पसीज गया। यही कारण है कि उन्होंने असम बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए 5 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दान में दिए हैं। अनुपम खेर ने आरटीजीएस के जरिए सीधे ये राशि ऑफिशियल रिलीफ फंड में भेजी है, जिसके राज्य में चल रहे राहत और पुनर्वास के काम को रफ्तार मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

तलाक के बीच CM विजय की पत्नी संगीता ने लिया बड़ा फैसला, कोर्ट से वापस ली अर्जी, रिश्ते को लेकर बढ़ी हलचल

मैं आउटसाइडर नहीं हूं, लेकिन मुझे एहसास करवाया जा रहा है, काजल राघवानी का छलका दर्द, इंडस्ट्री पर साधा निशाना

Anupamaa Spoiler: कुकिंग कॉम्पीटिशन में प्रेम को ले डूबेगा घमंड, अनुपमा दिखाएगी दरियादिली

छोटे पर्दे पर जल्द शुरू होगा The Traitors , श्वेता तिवारी से लेकर मल्लिका शेरावत तक फिर शुरू होगा धोखे का खेल

राहत और पुनर्वास अभियान को दिया समर्थन

अनुपम खेर की ओर से बढ़ाया गया ये मदद का हाथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव, राहत और पुनर्वास अभियानों के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। असम सरकार इस रिलीफ फंड का इस्तेमाल प्रभावित परिवारों तक आवश्यक मदद पहुंचाने और पुनर्वास कार्यों को रफ्तार देने के लिए कर रही है। अनुपम खेर का यह कदम आपदा के समय सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी देता है।

पहले भी की थी लोगों से मदद की अपील

दान देने से कुछ दिन पहले ही अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए देशवासियों से असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी प्रभावित कर दी है और ऐसे समय में हर छोटी-बड़ी मदद उनके लिए नई उम्मीद बन सकती है। उन्होंने लोगों से अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देने का आग्रह किया था।

ये भी पढ़ें :- 51वें जन्मदिन पर महेश बाबू का मेगा सेलिब्रेशन, ‘वाराणसी’ के मेकर्स कर सकते हैं बड़ा ऐलान

जरूरतमंदों की मदद में लगातार सक्रिय हैं अभिनेता

अनुपम खेर लंबे समय से अपनी फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक और मानवीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में उनकी संस्था समय-समय पर सहयोग करती रही है। असम बाढ़ पीड़ितों के लिए किया गया यह योगदान भी उसी प्रयास का हिस्सा माना जा रहा है।

Anupam kher donates rs 5 lakh for assam flood relief fund

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 05:11 PM

Topics:  

  • Anupam Kher
  • Assam Floods
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.