गटर जनरेशन वाले बयान के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी कंगना, अचानक याद आया जेनजी वोट बैंक
Kangana Ranaut के जेन जी को लेकर दिए गए बयान पर एक्ट्रेस ने यू-टर्न ले लिया है। कल तक जेन जी को गटर जनरेशन कहने वाली कंगना को अब इन्हीं युवाओं में देश का उज्जवल भविष्य नजर आने लगा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
कंगना रनौत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kangana Ranaut Praises Gen Z: बॉलीवुड की क्वीन और सांसद कंगना रनौत की मुश्किलें लगातार बढ़ते जा रही हैं। अपने गटर जनरेशन वाले बयान पर घिरने के बाद कंगना के सुर थोड़े बदले हुए लगने लगे हैं।
कंगना अब डैमेज कंट्रोल मूड में आ गई है। कुछ समय पहले ही कंगना ने सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर में हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले जेन जी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। यहां तक की कंगना ने इन्हें गटर जनरेशन कहकर तक संबोधित कर दिया था।
कंगना के बयान से मचा था घमासान
कंगना रनौत के इस बयान से देश की राजनीति के साथ ही सोशल मीडिया पर भी घमासान मच गया था। कंगना अपने इस बयान के बाद लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही थी। हालांकि अब उनके सुर में बदलाव देखने के लिए मिल रहा है। हाल ही में संसद के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना ने जेन जी जनरेशन की तारीफ की।
सम्बंधित ख़बरें
Prahaar Release Date: राजकुमार राव की प्रहार की बदली रिलीज डेट! इस दिन सिनेमाघरों में दे सकती है दस्तक
लोगों ने पागल कहा…कपिल शर्मा शो छोड़ने पर पहली बार बोलीं प्रीति सिमोस, टीवी इंडस्ट्री पर किया बड़ा खुलासा
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
किल में विलेन बनने से डर रहे थे राघव जुयाल, गीता कपूर की एक सलाह ने बदल दी जिंदगी, सुनाया संघर्ष का किस्सा
कंगना का यू-टर्न
शुक्रवार को संसद पहुंची कंगना से जब मीडियाकर्मियों ने जेन जी को लेकर सवाल पूछा तो कंगना ने बहुत संभलकर बयान दिया। कंगना ने कहा कि सोशल मीडिया या किसी प्रोटेस्ट में नजर आने वाले कुछ चंद लोगों या 10-15 युवाओं के बिहेवियर के आधार पर पूरी जेन जी जनरेशन को जज करना गलत है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि देश के विकास में योगदान देने वाले करोड़ों युवा जेन जी जनरेशन का हिस्सा हैं, इसीलिए कुछ चुनिंदा मुट्ठीभर लोगों की हरकतों से कारण पूरी यूथ को बदनाम करना गलत है।
सरकार में युवाओं की अहम भूमिका
कंगना ने अपने बयान में कहा कि जेन जी सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की दिशा तय करने में भी अहम योगदान दे रहे है। कंगना ने कहा कि युवाओं के जनादेश और वोटों ने सरकार को मजबूत समर्थन दिया है। अपने तर्क को मजबूत करते हुए उन्होंने विभिन्न आंदोलनों में शामिल युवाओं और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का भी उल्लेख किया।
कुछ लोगों के व्यवहार पर जताई नाराजगी
हालांकि, कंगना ने अपनी बात के दौरान कुछ युवाओं के रवैये पर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने या विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने वाले कुछ लोग पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण जैसे सामाजिक कार्यों में कम नजर आते हैं। उनके अनुसार, समाज के पॉजिटिव कामों में भी युवाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए।
कुछ लोग पूरी पीढ़ी की छवि खराब कर रहे हैं
कंगना ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी पूरी जेन जी पर नहीं है। उनका कहना था कि कुछ गिने-चुने लोगों के बिहेवियर के कारण पूरे यूथ जनरेशन को गलत नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्यादातर युवा मेहनती, जिम्मेदार और देश के विकास के प्रति समर्पित हैं।
ये भी पढ़ें :- लोगों ने पागल कहा…कपिल शर्मा शो छोड़ने पर पहली बार बोलीं प्रीति सिमोस, टीवी इंडस्ट्री पर किया बड़ा खुलासा
जेन जी को बताया देश का भविष्य
अपने बयान के अंत में कंगना रनौत ने कहा कि देश को अपनी युवा पीढ़ी पर गर्व होना चाहिए। उनके अनुसार, जेन जी नई सोच, ऊर्जा और बदलाव की क्षमता के साथ भारत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कंगना का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कई लोग इसे उनके पहले के बयानों से अलग रुख मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे युवा पीढ़ी के प्रति सकारात्मक संदेश के तौर पर देख रहे हैं।
