लोगों ने पागल कहा…कपिल शर्मा शो छोड़ने पर पहली बार बोलीं प्रीति सिमोस, टीवी इंडस्ट्री पर किया बड़ा खुलासा
द कपिल शर्मा शो की प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस ने पहली बार अपने शो छोड़ने को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया कि कैसे लोग उन्हें सिर्फ किसी की गर्लफ्रेंड और एक्स-गर्लफ्रेंड के रूप में पहचानते थे।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रीति सिमोस (सौ. डिजाइन फोटो)
Preeti Simoes Opens Up On Quitting Kapil Sharma Show: छोटे पर्दे की जानी-मानी प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस ने पहली बार अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है। प्रीति सिमोस टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेमस कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो की प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुकी है।
हालांकि कुछ कारणों के चलते प्रीति सिमोस ने बीच में ही इस शो को छोड़ दिया था। इसी को लेकर पहली बार प्रीति ने एक इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए है। एक इंटरव्यू में प्रीति ने बताया कि उस समय कई लोगों ने द कपिल शर्मा शो को छोड़ने के उनके फैसले पर सवाल उठाए थे और उसे गलत बताया था। इतना ही नहीं कई लोगों ने उन्हें पागल तक कह दिया था। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनके अनुसार, वो शो उस समय का सबसे बड़ा शो हुआ करता था।
कॉमेडी शो तक लिमिट पहचान
इस इंटरव्यू में प्रीति सिमोस ने बताया कि लंबे समय तक उनकी पहचान सिर्फ कॉमेडी शो के प्रोड्यूसर के तौर पर ही सीमित बनी रही। हालांकि कई लोगों को ये भी उम्मीद थी कि वे हमेशा की तरह कॉमेडी शो ही प्रोड्यूज करेगी। लेकिन फिर जिंदगी में एक ऐसा भी समय आया जब उन्होंने खुद से पूछा वो अपने करियर में आखिर करना क्या चाहती है। इसी सोच ने उन्हें लीग से हटकर कुछ अलग करने की हिम्मत दी।
सम्बंधित ख़बरें
गटर जनरेशन वाले बयान के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी कंगना, अचानक याद आया जेनजी वोट बैंक
Prahaar Release Date: राजकुमार राव की प्रहार की बदली रिलीज डेट! इस दिन सिनेमाघरों में दे सकती है दस्तक
किल में विलेन बनने से डर रहे थे राघव जुयाल, गीता कपूर की एक सलाह ने बदल दी जिंदगी, सुनाया संघर्ष का किस्सा
Assam Floods: अनुपम खेर ने दिखायी दरियादिली, असम बाढ़ पीड़ितों के दिए दान दी इतनी राशि
आखिरी शो दिलाता है इंडस्ट्री में पहचान
इस इंटरव्यू के दौरान प्रीति ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री में आखिरी प्रोजेक्ट ही आपकी पहचान तय करता है। जब तक किसी शो का प्रोमो चल रहा होता है या वह चर्चा में होता है, तब तक लोगों का ध्यान बना रहता है। इसके बाद एक्टर्स और क्रिएटर्स को खुद को फिर से साबित करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें:- Assam Floods: अनुपम खेर ने दिखायी दरियादिली, असम बाढ़ पीड़ितों के दिए दान दी इतनी राशि
पर्सनल लाइफ को लेकर भी कही बड़ी बात
प्रीति सिमोस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि लंबे समय तक लोग उन्हें सिर्फ किसी की गर्लफ्रेंड के रूप में ही जानते रहे है। रिश्ता खत्म होने के बाद भी उनकी पहचान उसी शख्स के नाम से जुड़कर रह गई। यहां तक की मीडिया में भी उन्हें किसी की एक्स गर्लफ्रेंड कहकर ही बुलाया जाने लगा था। उनका मानना है कि जब किसी महिला का नाम किसी बड़े स्टार से जुड़ता है तो उसके काम से ज्यादा उसकी निजी जिंदगी सुर्खियों में रहती है।
