किल में विलेन बनने से डर रहे थे राघव जुयाल, गीता कपूर की एक सलाह ने बदल दी जिंदगी, सुनाया संघर्ष का किस्सा
Raghav Juyal Career: राघव जुयाल ने अपने अभिनय करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘किल’ में नेगेटिव किरदार निभाने को लेकर वह असमंजस में थे। ऐसे में उन्होंने गीता कपूर से सलाह ली।
- Written By: सोनाली झा
राघव जुयाल और गीता कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Raghav Juyal Struggle: राघव जुयाल ने डांस के बाद अभिनय की दुनिया में भी अपनी अलग जगह बनाई है। फिल्म ‘किल’ में उनके नेगेटिव किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब राघव ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया है कि इस फिल्म को साइन करने से पहले उन्होंने मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर से सलाह ली थी। राघव आज भी उन्हें अपनी गुरु, कोच और मार्गदर्शक मानते हैं।
राघव जुयाल हाल ही में डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में अभिनेत्री निकी वालिया के साथ बतौर गेस्ट पहुंचे थे। शो के दौरान उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। राघव ने बताया कि जब वह डांस रियलिटी शो का हिस्सा थे, तब उनका काफी समय गीता कपूर के स्टूडियो में बीतता था। वहां उन्हें सीखने और खुद को बेहतर बनाने का माहौल मिला।
नेगेटिव किरदार का मिला था ऑफर
राघव जुयाल के मुताबिक, गीता कपूर ने उन्हें सिर्फ एक बेहतर डांसर बनने में मदद नहीं की, बल्कि एक अच्छा इंसान बनने की भी सीख दी। उन्होंने कहा कि उनके शुरुआती दिनों के अनुभव आज भी उनके दिल के बेहद करीब हैं और उनके करियर की मजबूत नींव बने। अभिनय के सफर पर बात करते हुए राघव ने बताया कि जब उन्हें ‘किल’ में नेगेटिव किरदार निभाने का ऑफर मिला, तो वह काफी असमंजस में थे।
सम्बंधित ख़बरें
लोगों ने पागल कहा…कपिल शर्मा शो छोड़ने पर पहली बार बोलीं प्रीति सिमोस, टीवी इंडस्ट्री पर किया बड़ा खुलासा
Assam Floods: अनुपम खेर ने दिखायी दरियादिली, असम बाढ़ पीड़ितों के दिए दान दी इतनी राशि
तलाक के बीच CM विजय की पत्नी संगीता ने लिया बड़ा फैसला, कोर्ट से वापस ली अर्जी, रिश्ते को लेकर बढ़ी हलचल
मैं आउटसाइडर नहीं हूं, लेकिन मुझे एहसास करवाया जा रहा है, काजल राघवानी का छलका दर्द, इंडस्ट्री पर साधा निशाना
गीता कपूर से मांगी राय
राघव अपना ऑडिशन देकर सीधे गीता कपूर के घर पहुंचे और उनसे राय मांगी। उन्होंने गीता को बताया कि वह नेगेटिव रोल को लेकर दुविधा में हैं। गीता कपूर की सलाह के बाद राघव ने अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर यह चुनौती स्वीकार करने का फैसला किया। राघव ने कहा कि ‘किल’ उनके अभिनय करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म के जरिए दर्शकों ने उनका बिल्कुल अलग अंदाज देखा और उन्हें एक अभिनेता के तौर पर नई पहचान मिली।
राघव की सफलता पर भावुक हुईं गीता कपूर
राघव की बातें सुनकर गीता कपूर भी भावुक हो गईं। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब राघव उनसे ‘किल’ के नेगेटिव रोल को लेकर सलाह लेने आए थे, तब उन्होंने उन्हें अपनी मेहनत और लगन पर भरोसा रखने की सलाह दी थी। गीता ने यह भी कहा कि राघव आज अभिनय में शानदार काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब भी उनके डांस की कमी महसूस होती है।
