-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rajkummar Rao Is Going To Be A Father Patralekha Shared The Good News
राजकुमार राव बनने वाले हैं पापा, पत्रलेखा संग एक्टर ने शेयर की गुड न्यूज
- Written By: सोनाली झा
राजकुमार राव और पत्रलेखा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक बच्चे के झूले की फोटो के साथ बेबी ऑन द वे पोस्ट कर खुशखबरी दी। राजकुमार ने लिखा है कि एक्साइटेड फॉर दिस न्यू चैप्टर।

राजकुमार राव और पत्रलेखा बनने वाले हैं माता पापा
मुंबई: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा जल्द ही पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। कपल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की। पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है और सेलेब्स से लेकर फैंस तक सब उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सादा लेकिन खूबसूरत पोस्टर शेयर किया, जिसमें एक बच्चे के झूले की तस्वीर है और उसके साथ लिखा है कि Baby on the way। इस पोस्ट के कैप्शन में राजकुमार ने लिखा कि एक्साइटेड फॉर दिस न्यू चैप्टर। जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी।
फराह खान ने दी बधाई
निर्देशक फराह खान ने लिखा कि आखिरकार ये खबर बाहर आ गई। इसे सीक्रेट रखना मेरे लिए मुश्किल हो रहा था। बधाई हो। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने लिखा कि बहुत खुश हूं तुम दोनों के लिए दोस्त। वहीं, नेहा धूपिया, भारती सिंह, ईशा गुप्ता, वरुण धवन, और नुसरत भरूचा ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं। राजकुमार की आगामी फिल्म ‘मालिक’ की को-स्टार्स हुमा कुरैशी और मानुषी छिल्लर ने भी उन्हें पापा बनने पर बधाई दी। यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
राजकुमार और पत्रलेखा की लव स्टोरी
राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक हैं। इनकी लव स्टोरी भी काफी मजेदार है। एक म्यूजिक वीडियो शूट पर मिलने के बाद, उन्होंने 2021 में चंडीगढ़ में बेहद निजी समारोह में शादी कर ली थी। हालांकि शादी से पहले इस जोड़ी ने दस साल से ज्यादा समय तक एक दूसरे को डेट किया। इस जोड़े को इंडस्ट्री का एक सिंपल और मजबूत कपल माना जाता है।
ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर के बिहेवियर की भाई लक्ष्मण ने की तारीफ
राजकुमार राव की फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव हाल ही में फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में नजर आए थे और अब वह गैंगस्टर ड्रामा ‘मालिक’ में दमदार किरदार निभाते दिखेंगे। ‘मालिक’ 11 जुलाई को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। फिल्म में राजकुमार धांसू एक्शन करते हुए नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालिक 30 करोड़ में तैयार की गई है, लेकिन कम बजट होने का मतलब कमजोर फिल्म नहीं होता खासकर जब फिल्म में राजकुमार राव जैसे एक्टर हों।
Rajkummar rao is going to be a father patralekha shared the good news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














