Raftaar Release Date: राजकुमार राव की ‘रफ्तार’ अब दशहरे पर मचाएगी धमाल, नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान
Rajkummar Rao Film Raftaar: राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश स्टारर फिल्म ‘रफ्तार’ अब 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे वीकेंड पर रिलीज होगी। राजकुमार राव ने इसे सपनों, संघर्ष और उम्मीद की खास कहानी बताया है।
- Written By: सोनाली झा
राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की फिल्म रफ्तार (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Rajkummar Rao Film Raftaar Release Date: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘रफ्तार’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है और अब यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दशहरे के लंबे वीकेंड पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि ‘रफ्तार’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बतौर प्रोड्यूसर राजकुमार राव के नए सफर की शुरुआत भी है।.
फिल्म ‘रफ्तार’ को पहले किसी और तारीख पर रिलीज किए जाने की चर्चा थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे दशहरे के खास मौके पर रिलीज करने का फैसला लिया है। फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबालकर ने किया है, जबकि इसे काम्पा फिल्म के बैनर तले पत्रलेखा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर तरुण बाली हैं और इसकी कहानी व स्क्रीनप्ले रोहन नरूला ने लिखा है। वहीं, पीवीआर आइनॉक्स पिक्चर्स फिल्म की ऑफिशियल डिस्ट्रीब्यूटर है।
राजकुमार राव ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
नई रिलीज डेट की घोषणा करते हुए राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि लोग कहते हैं कि सपना देखने और उसे बुनने में समय लगता है, लेकिन उसे जीने के लिए और भी ज्यादा मेहनत और लगन की जरूरत होती है। ‘रफ्तार’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि सिनेमाई दुनिया में हमारा पहला कदम है।
सम्बंधित ख़बरें
गौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
हेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट
राजकुमार राव ने कही ये बात
राजकुमार राव ने आगे कहा कि जब कोई चीज दिल के बेहद करीब होती है, तो उसे यादगार बनाने के लिए वक्त देना जरूरी होता है। इसी वजह से फिल्म अब 16 अक्टूबर को रिलीज होगी। राजकुमार ने यह भी कहा कि दर्शक इस फिल्म में सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, महत्वाकांक्षा, डर और उम्मीद की असली भावना महसूस करेंगे।
दमदार स्टार कास्ट से सजी है फिल्म
फिल्म में राजकुमार राव के साथ कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही काफी चर्चा है और माना जा रहा है कि यह राजकुमार राव के करियर की एक खास फिल्म साबित हो सकती है। राजकुमार राव अपनी दमदार एक्टिंग और अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में ‘रफ्तार’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।
