- Hindi News »
- Entertainment »
- Toaster Movie Review Rajkummar Rao Comedy Crime Thriller Rating
Toaster Movie Review: कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर है राजकुमार राव की क्राइम थ्रिलर ‘टोस्टर’
- Written By: सोनाली झा
Toaster एक मजेदार कॉमेडी-क्राइम थ्रिलर है, जो हंसी और सस्पेंस का शानदार मिश्रण पेश करती है। फिल्म की कहानी दिलचस्प है और स्टार कास्ट का अभिनय दमदार है। इस फिल्म को 3.5 स्टार्स दिए गए हैं।

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा (फोटो-सोशल मीडिया)
Rajkummar Rao Film Toaster Review: फिल्म की कहानी रमाकांत नाम के एक ऐसे परफ्यूम विक्रेता की है, जो स्वभाव से बेहद कंजूस है और पाई-पाई बचाकर खर्च करता है। वो एक ऐसी सोसाइटी में रहता है जहां अधिकांश सीनियर सिटीजन रहते हैं और वहां किराए पर रहने की मुख्य वजह होती है उस सोसाइटी का किराया कम होना। एक दिन जब रमाकांत की पत्नी उसे अपने गुरूजी की बेटी की शादी में लेकर जाती है तो उसकी इच्छा के विरुद्ध उससे करीब 5 हजार का महंगा टोस्टर खरीदने को कहती है जिसे वे शादी में गिफ्ट करते हैं।
लेकिन बाद में पता चलता है कि किसी कारण शादी टूट जाती है और अब रमाकांत के मन में ये सवाल उठता है कि शादी टूट गई तो टोस्टर वापस ले आना चाहिए। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता जब इसे पता चलता है कि गुरूजी ने टोस्टर को अनाथ आश्रम में दान कर दिया है। यहां से शुरू होता है असली खेल जब रमाकांत अपना टोस्टर वापस पाने में जुट जाता है और यहां से जाने अनजाने में शुरू होता है खुनी खेल जिसमें रमाकांत बुरी तरह से फंसता जाता है।
स्टार कास्ट का अभिनय
राजकुमार राव एक बार फिर अपने कॉमिक अंदाज से हमें खूब हंसते हैं। उनके साथ अभिषेक बनर्जी भी हमें लोटपोट करने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। फिल्म में अर्चना पूरण सिंह ने भी सराहनीय काम किया है। वहीं सान्या मल्होत्रा रमाकांत की पत्नी के किरदार में पूरी तरह से ढली हुई नजर आई। इसी के साथ प्रवीण लिमये और सीमा पाहवा ने भी बढ़िया काम किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Kala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
पहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी Hema Malini, ‘ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट’ में दिखेगा नया अंदाज
Brown OTT Release: करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ‘ब्राउन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब ओटीटी पर देगी दस्तक
फिल्म का फाइनल टेक
ये फिल्म एक आम आदमी की कहानी कहती जो ये सबक भी देती है कभी-कभी अत्यधिक कंजूसी करना भी हमारे लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने मिलकर अपनी प्रोडक्शन कंपनी कांपा फिल्म्स के तहत एक कॉमेडी से भरपूर कहानी पेश की है। फिल्म हमें कभीं भी बोर नहीं करती और ये शुरू से अंत तक बांधे रखती है। इस फिल्म को हम ओटीटी पर फैमिली के साथ देखने के लिए जरूर रिकमेंड करेंगे।
टोस्टर का रेटिंग्स
टोस्टर एक दिलचस्प कॉमेडी-क्राइम थ्रिलर है, जो हल्के-फुल्के अंदाज में सस्पेंस और ह्यूमर का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है। निर्देशक विवेकदास चौधरी ने कहानी को रोचक बनाए रखते हुए कॉमिक टाइमिंग और थ्रिल के बीच अच्छा संतुलन बनाया है। कुल मिलाकर ‘टोस्टर’ एक ऐसी फिल्म है, जो आपको हंसाने के साथ-साथ सस्पेंस का मजा भी देती है, इसलिए इसे 3.5 स्टार्स देना बिल्कुल सही लगता है।
Toaster movie review rajkummar rao comedy crime thriller rating
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Karnataka CM 2026: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 30, 2026 | 07:54 PMशासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
May 30, 2026 | 07:51 PMKala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
May 30, 2026 | 07:45 PM19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMउड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
May 30, 2026 | 07:14 PMRobotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













