राजकुमार राव का ट्रांसफॉर्मेशन देख पहचानना हुआ मुश्किल, फैंस को सताई चिंता, बोले- क्या है इस बदले लुक का राज?
Rajkummar Rao Viral Look: राजकुमार राव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख यूजर्स चौंक गए हैं और अब तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
राजकुमार राव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rajkummar Rao Trolled After New Look Viral: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। ‘स्त्री 2’ जैसी हिट फिल्म के बाद, उनके पास कई शानदार प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। लेकिन हाल ही में राजकुमार राव किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि अपने बदले हुए लुक के कारण सुर्खियों में आ गए हैं।
राजकुमार राव हाल ही में मुंबई में एक शॉर्ट फिल्म इवेंट में पहुंचे, जिसका आयोजन कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया था। रेड कार्पेट पर राजकुमार ने मीडिया के कैमरों के लिए पोज दिए। इस मौके पर उनका लुक बेहद सिंपल था। उन्होंने ब्लैक शर्ट और जीन्स पहनकर व्हाइट स्नीकर्स और ग्लासेज के साथ लुक कंप्लीट किया।
वायरल वीडियो में अलग लुक में नजर आए राजकुमार राव
हालांकि, इस इवेंट में राजकुमार का लुक पहले के मुकाबले काफी अलग नजर आया। आमतौर पर क्लीन शेव और लंबे-घने बालों वाले राजकुमार इस बार अपने बालों में कटौती के साथ भारी चेहरे के लुक में दिखाई दिए। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बदलाव को तुरंत नोटिस किया और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
राजकुमार राव के इस लुक को देखकर सोशल मीडिया पर काफी बहस शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने उनके लुक का मजाक बनाया। एक ने लिखा, “लगता है अब बुढ़ापा नजदीक आ रहा है,” तो किसी ने हंसते हुए कहा, “ये तो पवन सिंह जैसा लग रहा है।” वहीं, कुछ यूजर्स ने अनुमान लगाया कि यह बदलाव उनकी आगामी फिल्म या बायोपिक के लिए हो सकता है। इसके अलावा कुछ उनके बदले लुक का राज पूछ रहे हैं।
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार राव का यह नया लुक पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए हो सकता है। हालांकि, इस बारे में एक्टर ने अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया है।
ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, राजस्थान से एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 9 सलाखों के पीछे
जल्द इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव को आखिरी बार फिल्म ‘मालिक’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही। अब वह अपनी प्रोडक्शन की फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आएंगे, जो जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा, वह वकील उज्जवल निकम की बायोपिक में भी दिखाई देंगे, जिसे मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन में बनाया जा रहा है। फिलहाल, राजकुमार राव का यह नया लुक न सिर्फ फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गया है, बल्कि उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की उत्सुकता को भी बढ़ा रहा है।
