Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

IMD Weather Alert: मौसम विभाग ने 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और वज्रपात का खतरा है।
IMD Weather Alert
मौसम विभाग ने दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की (AI जेनरेटेड इमेज)
Published on
Updated on

Aaj Ka Mausam 26 August: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत 19 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी दी है। कई जगह तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी भारत में बिजली गिरने और वज्रपात का खतरा है। कुछ इलाकों में ओले भी पड़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ राज्यों में भारी बारिश के साथ बेहद तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार  70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तेज आंधी के कारण बड़े पेड़ और कमजोर ढांचे गिर सकते हैं। लोगों को जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। किसानों को भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। खेतों में काम करते समय मौसम बिगड़ने पर सुरक्षित जगह जाना बेहतर होगा।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में जारी रहेगी बारिश 

मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली में आज मध्यम बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है। हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। तापमान करीब 33 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, बिजनौर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट है। लखनऊ में भी बारिश की संभावना है।

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

बिहार में आज कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। मधेपुरा, गोपालगंज, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर और मुंगेर समेत कई जिलों में अलर्ट है। यहां हवा करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती है। आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है। पटना में तापमान 32 डिग्री तक रहने की संभावना है।

झारखंड और उत्तराखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट

झारखंड के दुमका, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पलामू और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी है। हवा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती है। उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़ और रुद्र प्रयाग में भी तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और रास्ते प्रभावित होने की आशंका के कारण पर्यटकों को सतर्क रहना चाहिए।

 Weather Alert
मौसम विभाग ने वज्रपात की चेतावनी जारी (सोर्स- सोशल मीडिया)

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का हाल

हिमाचल प्रदेश के चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, किन्नौर और ऊना में बारिश और तूफान की संभावना है। तेज हवाएं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती हैं। मनाली में तापमान काफी कम रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, रामबन, किश्तवार, बारामूला और राजौरी में बारिश का येलो अलर्ट है। यहां भी तेज हवाएं चल सकती हैं।

पंजाब और राजस्थान में भी भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब के होशियारपुर, बरनाला, अमृतसर, पठानकोट, बठिंडा, कपूरथला, लुधियाना, मोगा और फतेहगढ़ में 26 और 27 अगस्त को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हवा 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। राजस्थान के सीकर, दौसा, कोटा, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझुनू में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है।

IMD Weather Alert
हो रही केवल बूंदाबांदी, नागपुर शहर में सुहावने मौसम के बीच जोरदार बारिश का इंतजार

मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर

मध्य प्रदेश के छतरपुर, उमरिया, भिंड, कटनी, इंदौर, बालाघाट, रतलाम, झाबुआ, मंडला, सीधी, सिंगरौली और भोपाल में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल में आज अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के तट और दक्षिण असम के आसपास निचले स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिससे मौसम प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, मेघालय और केरल समेत कई राज्यों में भी बारिश की चेतावनी दी है। पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात का खतरा ज्यादा बताया गया है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com