
मुंबई: कपूर परिवार ऋषि (Rishi Kapoor) के निधन से उबर भी नहीं पाया था कि उनके छोटे भाई राजीव कपूर (Rajiv Kapoor Death) का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वह मात्र 58 साल के थे। मंगलवार की सुबह राजीव के सीने में दर्द होने लगा इसके तुरंत बाद परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। इसके बाद कपूर परिवार दुख के गहरे सागर में डूब गया। राजीव को अंतिम श्रद्धांजलि देने परिवार, करीबी दोस्त और बॉलीवुड (Bollywood) के कई सितारे उनके घर यानी कपूर मेंशन (Kapoor Mansion) पहुंचे। कोरोना महामारी के कारण कई सेलेब्स ने राजीव कपूर को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी।
चाचा राजीव कपूर के अंतिम दर्शन के लिए रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर और करीना कपूर पहुंचे थे। इन सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजीव की भाभियां नीतू सिंह कपूर (Neetu singh) और बबीता कपूर (Babita kapoor) भी इस दौरान यहां दिखाई दी। अंतिम यात्रा के दौरान राजीव कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) बेहद भावुक दिखाई दिए। इस दौरान उन्हें संभालना मुश्किल हो गया था। रणधीर कपूर शव यात्रा के आगे-आगे चल रहे थे तो वहीं रणबीर अंकल राजीव कपूर के शव को कंधा देते दिखाई दिए। देखें तस्वीरें-
मालूम हो कि राजीव के निधन से बड़े भाई रणधीर कपूर काफी दुखी नजर आए। राजीव के निधन से पहले पिछले साल अप्रैल में ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कहा था।






