Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 10 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक्ट्रेस को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार

कन्नड़-तेलुगु टीवी अभिनेत्री रजनी डी को 3 महीने से अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने वाला डिलीवरी मैनेजर नवीन के. मोन बेंगलुरु से गिरफ्तार। अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 04, 2025 | 05:44 PM

कन्नड़-तेलुगु टीवी अभिनेत्री रजनी डी को 3 महीने से भेज रहा था अश्लील मैसेज, डिलीवरी मैनेजर नवीन के. मोन गिरफ्तार

Follow Us
Follow Us:

TV Actress Rajini D Obscene Message Controversy: कन्नड़-तेलुगु टीवी धारावाहिकों की अभिनेत्री रजनी डी (Rajini D) के साथ ऑनलाइन उत्पीड़न (Online Harassment) का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक व्यक्ति पिछले तीन महीनो से उन्हे फेसबुक के माध्यम से लगातार अश्लील वीडियो और मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। अभिनेत्री की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस शिकायत में अभिनेत्री ने बताया कि आरोपी नवीन के. मोन ने पहले ‘नवीनज़’ नाम की आईडी से उन्हे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न होने पर वह भड़क गया और लगातार अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने शुरू कर दिए। अभिनेत्री ने आरोपी को चेतावनी भी दी, लेकिन उसने उनकी बात नजरअंदाज कर दी। आरोपी ने अभिनेत्री को परेशान करने के लिए कई फेक आईडी बनाईं और लगातार उत्पीड़न जारी रखा। रजनी डी ने कई फेक आईडी को ब्लॉक भी किया, लेकिन आरोपी नहीं रुका।

सम्बंधित ख़बरें

यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म

रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच

फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया

चेतावनी के बाद भी नहीं रुका उत्पीड़न

परेशान होकर अभिनेत्री ने 1 नवंबर को आरोपी को नगरभावी इलाके के एक रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया था और आगे से ऐसा न करने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन आरोपी ने इस चेतावनी को भी नजरअंदाज कर दिया और अलग-अलग आईडी से अश्लील वीडियो भेजना जारी रखा।

लगातार 3 महीनो के उत्पीड़न से परेशान होकर अभिनेत्री ने अन्नपूर्णेश्वरी नगर पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ये भी पढ़ें- ‘हक’ विवाद: शाह बानो के परिवार ने फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की, मेकर्स बोले- ये फिक्शनल कहानी है

आरोपी की पहचान

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड स्थित टेम्पलटन एंड पार्टनर कंपनी में डिलीवरी मैनेजर नवीन के. मोन के रूप में हुई है। अभिनेत्री द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है और मामले में आगे की जांच कर रही है। बता दें कि अभिनेत्री रजनी डी अपने पति, माँ और बेटी के साथ अन्नपूर्णेश्वरी नगर स्थित अपने घर में रहती हैं। उन्होंने कई कन्नड़ और तेलुगु टीवी सीरियल में काम किया है।

Rajini d harassment accused arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2025 | 05:44 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.