राजेश खन्ना को ‘आशीर्वाद’ से बेदखल करने की फिराक में था परिवार! जब फैमिली पर लगा था गंभीर आरोप
राजेश खन्ना की जयंती पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं, बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार का स्टारडम ऐसा था कि फैंस उनके दीवाने थे, लेकिन उनके निधन के बाद भी वह चर्चा में बने रहे, उनका व्यक्तिगत जीवन विवादों से भरा रहा।
- Written By: अनिल सिंह
राजेश खन्ना के अनसुने किस्से
मुंबई: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के निधन के बाद भी उनसे जुड़े कई विवाद सामने आए। डिंपल कपाड़िया से शादी के बावजूद उनका नाम कई और लोगों के साथ जुड़ा। उनके निधन के बाद अनीता कपाड़िया नाम की एक महिला ने उनके साथ रिलेशनशिप में रहने का दावा किया था। अनीता कपाड़िया ने यह भी दावा किया कि राजेश खन्ना का परिवार उन्हें आशीर्वाद से बेदखल करना चाहता था। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि राजेश खन्ना ने जब अपनी वसीयत बनाई तो आशीर्वाद दोनों बेटियों के नाम कर दिया था। डिंपल कपाड़िया को उन्होंने अपनी वसीयत में आशीर्वाद बेदखल कर दिया था।
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादीशुदा जिंदगी काफी तनाव भरी रही। खुद इस बात का जिक्र डिंपल कपाड़िया कई बार इंटरव्यू में कर चुकी हैं। फिल्म क्रिटिक जेपी चौकसी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि राजेश खन्ना का अंतर मन पढ़ना बेहद कठिन था वह किसी के सामने पूरी तरह से उजागर नहीं होते थे। उनका सुपरस्टार उनके मन में हमेशा बैठ रहा और उन्हें निर्देशित करता रहा। आखिरी समय में वह किसी महिला के साथ थे। यह राज उनके मौत के साथ ही दफन हो गया है। उस महिला का नाम कभी भी उजागर नहीं हुआ हालांकि उनके निधन के बाद अनीता आडवाणी और अंजू महेंद्रू इन दो महिलाओं ने उनके साथ रिलेशनशिप में रहने का दावा किया था अंजू महेंद्रू राजेश खन्ना की पूर्व प्रेमिका रह चुकी है जबकि अनीता आडवाणी ने तो यह दावा किया कि वह राजेश खन्ना के साथ 32 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहीं।
ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ ने अपना गुवाहाटी कॉन्सर्ट पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को…
सम्बंधित ख़बरें
Shinde Fulfills Promise: उपमुख्यमंत्री शिंदे ने शहीद आदिल के परिवार को दिया आनंद नाथ सदन, निभाया अपना वादा
NASA Rover की तस्वीरों में मंगल पर दिखे कीड़े, लाल ग्रह पर जीवन को लेकर छिड़ी नई बहस
अमेरिकन ड्रीम से भारतीयों का मोह भंग! 40% से ज्यादा छोड़ना चाहते हैं US, Carnegie Survey के खुलासे मचा हड़कंप
22 अप्रैल का इतिहास: पृथ्वी दिवस, पर्यावरण बचाने का संकल्प और नेताजी की प्रेरक कहानी
लेकिन राजेश खन्ना के आखिरी वक्त में डिंपल कपाड़िया भी कई बार उनके साथ नजर आई। उनके देहांत से चार-पांच महीने पहले डिंपल कपाड़िया राजेश खन्ना की देखभाल करते हुए कई बार नजर आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि डिंपल कपाड़िया का हाथ थामे ही राजेश खन्ना ने आखिरी सांस ली। राजेश खन्ना के अंतिम संस्कार से अनीता को दूर रखा गया था अनीता ने राजेश खन्ना के निधन के बाद राजेश खन्ना के परिवार को लीगल नोटिस थमाया था। बीमार होने के पहले राजेश खन्ना कई बार अनीता आडवाणी के साथ डिनर और ड्राइव पर जाते हुए नजर भी आए थे अस्पताल में भी अनीता अक्सर उन्हें देखने आया करती थी। अनीता का यह दावा था कि उनका और राजेश खन्ना का पवित्र प्यार था। हालांकि परिवार की तरफ से किए गए दुर्व्यवहार की तरफ से अनीता ने राजेश खन्ना के परिवार को लेकर नोटिस भेजा था।
