Raja Shivaji Collection: रितेश देशमुख की राजा शिवाजी पर टिकी निगाहें, ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर बढ़ी उम्मीदें
Raja Shivaji Opening Collection: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को रिलीज हो रही है और पहले दिन 7-11 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। महाराष्ट्र में फिल्म को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
- Written By: सोनाली झा
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी (फोटो- सोशल मीडिया)
Raja Shivaji Box Office Prediction: राजा शिवाजी इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि फिल्म को मराठी और हिंदी, दोनों भाषाओं में एक साथ शूट किया गया है, जिससे इसका दायरा और भी बड़ा हो गया है।
फिल्म के ट्रेलर को भले ही मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला हो, लेकिन इसकी ओपनिंग को लेकर उम्मीदें बनी हुई हैं। ट्रेड एनालिसिस के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 7 से 11 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। महाराष्ट्र में इस फिल्म को खास फायदा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि यह छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और क्षेत्रीय दर्शकों के साथ इमोशनल जुड़ाव रखती है।
रितेश देशमुख के लिए बड़ा मौका
इस फिल्म में रितेश देशमुख न सिर्फ लीड रोल निभा रहे हैं, बल्कि उन्होंने इसका निर्देशन भी किया है। ऐसे में यह प्रोजेक्ट उनके करियर के लिए बेहद खास माना जा रहा है। अगर फिल्म 7-11 करोड़ की ओपनिंग हासिल करती है, तो यह रितेश की अब तक की सबसे बड़ी सोलो ओपनर बन सकती है और उनकी पिछली फिल्म ‘वेद’ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
स्टार कास्ट भी है मजबूत
फिल्म की स्टारकास्ट इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, सचिन खेडेकर, अमोल गुप्ते, भाग्यश्री, जेनेलिया देशमुख और जितेंद्र जोशी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान खान का कैमियो भी फिल्म के लिए अतिरिक्त आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
क्या बन पाएगी ब्लॉकबस्टर
‘राजा शिवाजी’ के लिए सबसे बड़ी चुनौती ट्रेलर को मिला मिक्स्ड रिस्पॉन्स और महाराष्ट्र से बाहर सीमित अपील हो सकती है। हालांकि, मजबूत विषय, बड़े बजट और स्टार कास्ट के दम पर फिल्म अच्छी शुरुआत कर सकती है। अब देखना होगा कि ओपनिंग डे के बाद फिल्म की कमाई कितनी स्थिर रहती है और क्या यह रितेश देशमुख के करियर की सबसे बड़ी हिट बन पाती है या नहीं।
