Raj Kundra: राज कुंद्रा से दोबारा होगी पूछताछ, धोखाधड़ी मामले में अगले हफ्ते फिर होना होगा पेश
60 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के एक मामले में राज कुंद्रा के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए तलब किया गया।
- Written By: अनिल सिंह
60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में राज कुंद्रा से पूछताछ, मुंबई पुलिस का बयान, 'अगले हफ्ते फिर होना होगा पेश'
60 Crore fraud case: मुंबई पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ 60 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के मामले में जांच जारी है। आर्थिक अपराध शाखा ने राज कुंद्रा को समन भेजा था और उनसे पूछताछ की गई। उनका बयान दर्ज कर लिया गया है और उन्हें अगले सप्ताह दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।”
मामले में कारोबारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने मिलकर उन्हें 60 करोड़ रुपए का चूना लगाया। उनका दावा है कि उन्होंने 2015 से 2023 के बीच राज कुंद्रा को बिजनेस एक्सपेंशन के नाम पर पैसे दिए थे, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि ये रकम बिजनेस में नहीं, बल्कि कपल ने निजी खर्चों में इस्तेमाल की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
आकांक्षा चमोला के बाद हर्षद चोपड़ा ने खोला जिंदगी का राज, दोस्त और गर्लफ्रेंड ने साथ मिलकर दिया धोखा
Welcome To The Jungle Collection Day 2: दूसरे दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, कमाई में आया बड़ा उछाल
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच राखी सावंत ने ली चुटकी, बोलीं- चौथी शादी के लिए मैं तैयार हूं
कॉफी शॉप में टेबल साफ करने से नेशनल अवॉर्ड जीतने तक, विक्रांत मैसी ने सुनाई अपने संघर्ष और सफलता की कहानी
ये भी पढ़ें- एडवांस बुकिंग में छप्परफाड़ कमाई कर रही Jolly LLB 3, पढ़ें रिपोर्ट
विवाद की वजह
– राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर एक व्यवसायी दीपक कोठारी ने 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
– आरोप है कि उन्होंने व्यवसाय बढ़ाने के नाम पर पैसे लिए और उन्हें निजी खर्चों में उड़ा दिया।
– इस मामले में राज कुंद्रा से मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने पूछताछ की है और उनका बयान दर्ज किया गया है।
बैस्टियन बंद होने वाला है
इस बीच शिल्पा शेट्टी को लेकर एक नई चर्चा शुरू हुई। कहा जा रहा है कि उनका बांद्रा स्थित रेस्टोरेंट ‘बैस्टियन’ बंद होने वाला है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल गईं। हालांकि, शिल्पा शेट्टी ने इस पर तुरंत सफाई देते हुए आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “नहीं, मैं बैस्टियन को बंद नहीं कर रही हूं। मुझे बहुत सारे कॉल्स आए, लेकिन ये सिर्फ अफवाहें हैं।”
नए रेस्टोरेंट ऐलान
उन्होंने आगे बताया कि वे बैस्टियन के जरिए दो नए रेस्टोरेंट लॉन्च करने जा रही हैं, जिसमें से एक ‘अम्माकाई’ है, जिनमें शुद्ध दक्षिण भारतीय मैंगलोरियन खाना परोसा जाएगा और दूसरा ‘बैस्टियन बीच क्लब’ है, जो जुहू में खुलेगा। नए रेस्टोरेंट लॉन्च करने का मकसद लोगों को नए फ्लेवर्स और अनुभव देना है।
