आकांक्षा चमोला के बाद हर्षद चोपड़ा ने खोला जिंदगी का राज, दोस्त और गर्लफ्रेंड ने साथ मिलकर दिया धोखा
Lock Upp 2 Contestants Harshad Chopda: हर्षद चोपड़ा ने 'लॉक अप सीजन 2' के प्रीमियर एपिसोड में अपनी जिंदगी का एक बड़ा राज खोला।बताया कि उनकी पूर्व प्रेमिका और सबसे पक्के दोस्त ने उन्हें धोखा दिया था।
- Written By: यति सिंह
हर्षद चोपड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Harshad Chopda Friend Betrayal: रियलिटी शो की दुनिया में जब सच सामने आता है, तो वह न सिर्फ फैंस को चौंका देता है बल्कि चकाचौंध के पीछे छिपे इंसानी दर्द को भी उजागर करता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के बेहद चर्चित शो ‘लॉक अप सीजन 2’ की शुरुआत हो चुकी है। और इसके शुरुआती एपिसोड ने ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
शो के कन्फेशन राउंड में जब कंटेस्टेंट्स को सजा से बचने के लिए अपने निजी जीवन का कोई गहरा राज खोलना था, तब टीवी जगत के जाने-माने एक्टर हर्षद चोपड़ा भावुक हो गए। उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर एक ऐसा सच शेयर किया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। हर्षद ने बताया कि कैसे उनके सबसे करीबी लोगों ने उनके भरोसे को पूरी तरह तोड़ दिया था।
भरोसे का हुआ कत्ल अधूरी रह गई दास्तान
‘लॉक अप सीजन 2’ में हर्षद चोपड़ा ने बेहद भारी मन से बताया कि उन्होंने एक ही झटके में अपने जीवन के दो सबसे जरूरी इंसानों को खो दिया था। उनके मुताबिक, उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उनके ही बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया था। यह खुलासा इतना शौकिंग था कि वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया। एक साथ प्यार और दोस्ती दोनों मोर्चों पर मिले इस धोखे ने एक्टर को अंदर तक हिलाकर रख दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle Collection Day 2: दूसरे दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, कमाई में आया बड़ा उछाल
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
46 साल बाद सामने आई ‘कर्ज’ की कहानी, फिल्म की असफलता से डिप्रेशन में चले गए थे ऋषि कपूर
सिद्धार्थ निगम ने परिवार संग टेका माथा, भीमाशंकर मंदिर से शेयर की खास झलक, तस्वीरें हुईं वायरल
हर्षद ने ‘लॉक अप सीजन 2’ शो में साफ किया कि यह वाकया आज का नहीं, बल्कि साल 2010 का है। पिछले 14 सालों से उन्होंने इस कड़वे सच को अपने दिल में दफन करके रखा था और कभी भी इस बारे में बात नहीं की थी। इस धोखे ने उनके जीने और सोचने के तरीके को हमेशा के लिए बदल दिया। हर्षद चोपड़ा माना कि इस घटना के बाद वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बेहद सतर्क हो गए।
ये भी पढ़ें: Cocktail 2 BO Collection Day 9: वीकेंड पर चमकी किस्मत, शाहिद-कृति की फिल्म ने फिर पकड़ी रफ्तार
जल्दी दिल लगाने की आदत से भुगतना पड़ा नुकसान
‘लॉक अप सीजन 2’ शो पर हर्षद चोपड़ा ने अपनी इस आपबीती को शेयर करते हुए एक बेहद अहम बात कही। उन्होंने बताया कि ‘वह स्वभाव से बहुत जल्दी दूसरों से जुड़ाव महसूस करने लगते हैं। किसी पर भी तुरंत भरोसा कर लेना और उससे भावनात्मक रूप से जुड़ जाना उनकी आदत रही है। इसी वजह से जब उन्हें धोखा मिला, तो उस दौर से बाहर निकलना उनके लिए मानसिक रूप से बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण साबित हुआ था।’
हाल ही में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ के पहले ही एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने भी अपनी शादी को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने बताया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों ने सम्मानपूर्वक अलग होने का फैसला कर लिया है। शो के दौरान उन्होंने कहा कि हमने इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन धीरे-धीरे हमें एहसास हुआ कि हम दोनों की सोच और जिंदगी से उम्मीदें अलग हैं।
