- Hindi News »
- Entertainment »
- Raj Babbar Mother Became Emotional After He Was Abused For His Negative Role
राज बब्बर को निगेटिव रोल पर मिली गालियों से मां हुई थी भावुक, बोलीं- ऐसा काम…
- Written By: सोनाली झा
राज बब्बर ने करियर के शुरुआती दिनों में एक विलेन का किरदार निभाया, जिससे उन पर गालियों की बौछार हुई थी। फिल्म के प्रीमियर पर उनकी मां मौजूद थीं और इंटरवल में लोगों की प्रतिक्रिया सुनकर भावुक हो गईं।

राज बब्बर (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाना एक कठिन चुनौती होता है। पर्दे पर निभाया गया एक निगेटिव रोल कलाकार को खूब शोहरत दिला सकता है, लेकिन कभी-कभी ये किरदार उसकी निजी जिंदगी को भी गहरे तरीके से प्रभावित कर देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था दिग्गज एक्टर राज बब्बर के साथ। राज बब्बर ने एक पुराने इंटरव्यू में अपने करियर की एक दिल को छू लेने वाली घटना साझा की थी।
राज बब्बर ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में जब उन्होंने एक फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था, तो उसके प्रीमियर पर अपनी मां के साथ विज्ञान भवन यानी दिल्ली गए थे। उस समय उनके पास खुद की कार नहीं थी, इसलिए पूरा परिवार टैक्सी से गया। राज बताते हैं कि फिल्म के इंटरवल के दौरान औरतें और लोग मेरी भूमिका पर भड़क उठे थे। सब मुझे गालियां दे रहे थे। मां भी वहीं बैठी थीं और ये सब सुन रही थीं। फिल्म खत्म होने के बाद जब हम वापस लौटने लगे तो मां अचानक रोने लगीं।
राज को पहले लगा कि मां की आंखों में खुशी के आंसू हैं, क्योंकि बेटे ने पहली बार बड़े पर्दे पर एक अहम रोल निभाया था। लेकिन जब उन्होंने मां के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया, तब मां ने जो कहा वो राज बब्बर कभी नहीं भूल पाए। मां बोलीं बेटा, हम कम खा लेंगे, लेकिन तू ऐसा काम मत कर। यह सुनकर राज बब्बर का दिल भर आया। उन्हें समझ आ गया कि एक कलाकार की मेहनत और परिवार की भावनाएं अक्सर एक-दूसरे से टकरा जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
Bobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
ये भी पढ़ें- सलमान खान की फैमिली नौकरों के साथ करती है ऐसा व्यवहार, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
मां को बुरा लगा था कि उनका बेटा ऐसा किरदार निभा रहा है जिसे देखकर लोग उसे गालियां दे रहे हैं। राज बब्बर ने यह किस्सा सुनाते हुए कहा था कि इस घटना ने उन्हें भावनात्मक रूप से झकझोर दिया था, लेकिन साथ ही यह भी सिखाया कि एक अभिनेता को न केवल किरदार निभाना होता है, बल्कि समाज और परिवार की भावनाओं का भी ध्यान रखना पड़ता है।
Raj babbar mother became emotional after he was abused for his negative role
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













