सच्चाई जानकर टूटेगा राही का भरोसा, पराग से करेगी सवाल, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Anupamaa Twist: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि जस्सी राही को बता देगी कि उसके ससुर पराग ने अनुपमा को खरीदने के लिए पैसे दिए थे। जिससे वो हैरान रह जाएगी और फिर घर जाकर पराग से सवाल करेगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अनुपमा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Anupamaa Todays Episode: स्टार प्लस का मशहूर सीरियल अनुपमा दर्शकों को हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे से एंटरटेन कर रहा है। बीते एपिसोड में देखा गया कि अनुपमा ने मंगला गौरी पूजा करने का फैसला लेती है और इसमें राही, माही और परी को इनवाइट करती है। हालांकि, पूजा में तीनों बहने आती है, लेकिन जब अनुपमा राही से बात करने की कोशिश करती है। तब उससे साफ कह देती है कि सिर्फ पूजा की वजह से आई है, वरना वह कभी शामिल नहीं होती।
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पूजा के दौरान अनुपमा अपनी टीम के साथ मिलकर भक्ति और डांस का आनंद लेती है। इसी बीच एक गेम खेला जाता है, जिसमें अनु और राही की जोड़ी बनती है। यहां राही अनु से कहती है कि वह उसे ज्यादा देर तक बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। इसके जवाब में अनु कहती है कि राही कभी भी उससे मदद मांग सकती है, लेकिन राही ताना मारते हुए बोलती है कि वह उससे मदद लेने के बजाय मरना पसंद करेगी।
डांस के दौरान अनीता को लगेगी चोट
इसी दौरान शो में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। डांस करते समय अनीता को चोट लग जाती है, और सभी को लगता है कि इसका कारण पाखी है। प्रीत कहती है कि पाखी ने जानबूझकर अनीता को घायल किया है। वहीं राही टीम की किस्मत खराब बताती है, जिस पर प्रीत उससे बहस करने लगती है। इस बीच पाखी पर साजिश रचने का आरोप लगता है। हालात तब और बिगड़ जाते हैं जब माही, जस्सी को धक्का देने की कोशिश करती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
सिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना का सबसे तगड़ा पंच! मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर कही ऐसी बात
इसी बहस के दौरान जस्सी एक चौंकाने वाला खुलासा करती है। वह कहती है कि उसके ससुर पराग ने अनुपमा को पैसे देकर खरीदने की कोशिश की थी। यह सुनकर सब हैरान रह जाएंगे। अनुपमा, जस्सी को चुप कराने की पूरी कोशिश करेगी, लेकिन जस्सी उसकी कोई बात नहीं सुनेगी।
ये भी पढ़ें- गणपति पूजा में हुआ बड़ा खुलासा, परी ने खोला नंदनी का राज, मिहिर और तुलसी हुए हैरान
पराग से सवाल करेगी राही
इसके बाद कहानी में और बड़ा ड्रामा होगा। राही घर जाकर पराग से सवाल करेगी कि क्या उसे अपनी बहू पर भरोसा नहीं था। पराग उसे समझाने की कोशिश करेगा, लेकिन तभी मोटी बा बीच में दखल देंगी और उसे खूब सुनाएंगी। इसी बीच पराग सबके सामने अपनी भावनाएं जाहिर करेगा। उसकी बात सुनकर मोटी बा और ख्याति दोनों भावुक हो जाएंगी।
