बेटी के गले लगकर फूट-फूटकर रोएगा पराग, दोनों को साथ देखकर भड़क उठेगा प्रार्थना का पति

Anupamaa Spoiler: टीवी शो अनुपमा के आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि अंश और प्रार्थना की शादी पूरी हो जाएगी। इसके बाद विदाई में पराग कोठारी बेसुध हालत में पहुंचेगा और उसे देखकर प्रार्थना भी रो पड़ेगी।
बेटी के गले लगकर फूट-फूटकर रोएगा पराग, दोनों को साथ देखकर भड़क उठेगा प्रार्थना का पति
अनुपमा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Anupamaa Latest Episode: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा हर दिन दर्शकों को नए-नए ड्रामे और इमोशनल ट्विस्ट दे रहा है। हाल ही में अंश और प्रार्थना की शादी की रस्में दिखाई गईं, जिसमें कई मजेदार पल भी देखने को मिले। ऐसे में अब जूते चुराई की रस्म में भी दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है।

शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अंश की शादी में लड़की और लड़के वाले जूते चुराने की रस्म में एक-दूसरे से भिड़ जाएंगे हैं। परी, राही और माही ने मिलकर अंश से जूते वापस देने के लिए 20 हजार रुपये की मांग करेंगे। हालांकि अंश को यह रकम बहुत ज्यादा लगेंगे और फिर राही उससे 5000 रुपये पर डील फाइनल करेगी। इसके बाद अंश उन्हें पैसे दे देगा। वहीं राही उन पैसों में से आधा हिस्सा डांस रानीज को भी देगी और कहेगी कि तुम लोगों की वजह से ही ये जुते मिले हमें हैं, तो इसमें तुम्हारा भी हिस्सा होगा।

प्रार्थना की होगी विदाई की रस्में

वहीं अनुपमा अपनी बेटी की ये ईमानदारी देखकर बेहद खुशी हो जाएगी और मन ही मन उसके बारे में सोचने लगेगी। इसके बाद अंश और प्रार्थना की शादी पूरी हो जाएगी। लेकिन पराग और ख्याति इस शुभ अवसर पर मौजूद नहीं होंगे। आखिरकार, विदाई का वक्त आ जाएगा। लीला सबको याद दिलाएगी कि शादी एक ही घर में होने के बावजूद विदाई की रस्म निभानी जरूरी है। इस पर सभी भावुक हो जाएंगे और प्रार्थना की आंखें नम हो जाएंगी।

जैसे ही प्रार्थना दुल्हन का जोड़ा पहनकर विदाई के लिए घर से बाहर निकलेगी, अनुपमा उसे रोक देगी और सामने से आते एक शख्स की तरफ इशारा करेगी। वह शख्स और कोई नहीं बल्कि प्रार्थना का पिता पराग कोठारी होगा और शाह निवास में सभी लोग हैरान रह जाएंगे।

बेटी को देख रो पड़ेगा पराग

इधर प्रार्थना जैसे ही अपने पिता को देखेगी तो काफी भावुक हो जाएगी और दौड़कर उनकी तरफ जाएगी। फिर तुरंत पिता को गले लगा देगी और इस दौरान दोनों रो पड़ेंगे। हालांकि, दूसरी तरफ तोषू इसका वीडियो बना लेगा और गौतम को भेजगा। जिससे वो भड़क उठेगा और सीधे जाकर ख्याति और मोटी बा को ये सारी बातें बता देगा। जिससे वो भी हैरान रह जाएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com