Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राशि खन्ना का स्टाइलिश लुक हुआ वायरल, मिरर सेल्फी देख फैंस बोले- क्वीन ऑफ स्माइल

Raashii Khanna: साउथ एक्टेस राशि खन्ना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर मिरर सेल्फी लेते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें वह वैनिटी वैन में बैठकर मेकअप करवाती नजर आ रही हैं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Sep 03, 2025 | 09:56 PM

राशि खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Raashii Khanna Mirror Selfie Photos: साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री राशि खन्ना अक्सर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। बुधवार को अभिनेत्री ने अपनी वैनिटी वैन से कुछ ग्लैमरस तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

दरअसल, राशि ने इंस्टाग्राम पर मिरर सेल्फी शेयर की, जिसमें वह मेकअप करवाते हुए नजर आ रही हैं। गुलाबी रंग का स्टाइलिश टॉप पहने राशि बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में उनका कॉन्फिडेंस और मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया। इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा कि “हर अच्छी तस्वीर के पीछे होती है उलझन, ढेर सारी चाय और बिल्कुल भी सब्र नहीं।”

राशि खन्ना के पोस्ट पर फैंस ने दिए रिएक्शन

राशि की इन तस्वीरों पर उनके चाहने वालों ने ढेरों कमेंट किए। एक फैन ने लिखा कि “आखिरी स्लाइड वाली स्माइल मेरे मन से निकल रही है।” दूसरे ने तारीफ करते हुए कहा कि “आप बहुत प्यारी लग रही हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा “हर परफेक्ट फोटो के पीछे कॉफी और झंझट होती है, लेकिन जब रिजल्ट मिलता है तो सारी मेहनत सफल लगती है।”

सम्बंधित ख़बरें

Shahid Kapoor ने ‘कॉकटेल 2’ के सेट से शेयर की मजेदार BTS तस्वीरें, कृति सेनन-रश्मिका मंदाना संग दिखी बॉन्डिंग

Drishyam 3 Collection: मोहनलाल की फिल्म का जलवा बरकरार, दूसरे वीकेंड पर दृश्यम 3 ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

Bobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा


सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली राशि खन्ना फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह स्ट्रेचिंग और योगासन करती दिखाई दीं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने ट्रैवल या लंबे समय तक डेस्क पर काम करने वालों को आसान एक्सरसाइज टिप्स दिए। राशि ने लिखा “ये मेरी फेवरेट स्ट्रेचिंग है, जिसे आप घर पर भी आसानी से कर सकते हैं। जरूर ट्राई करें।” उनका यह वीडियो भी फैंस के लिए बड़ा मोटिवेशन बना और कई लोगों ने उन्हें “बेस्ट मोटिवेशन” और “राशि क्वीन” कहकर सराहा।

ये भी पढ़ें- न्यूयॉर्क वेकेशन पर पति दीपक चौहान संग रोमांटिक हुईं आरती सिंह, सोशल मीडिया पर शेयर की शानदार PHOTOS

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

अभिनय के अलावा राशि खन्ना एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। उन्होंने कई तेलुगू फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही निर्देशक हरीश शंकर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Raashii khanna mirror selfie share on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2025 | 09:56 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.