'दृश्यम-3' ने 10वें दिन किया 5.05 करोड़ का कलेक्शन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Drishyam 3 Collection: मोहनलाल की फिल्म का जलवा बरकरार, दूसरे वीकेंड पर दृश्यम 3 ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Drishyam 3 Collection Day 10 Update: जीतू जोसेफ और मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। फिल्म ने रिलीजिंग के 10वें दिन 5.05 करोड़ की कमाई करके कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

यति सिंह

Drishyam 3 Collection Day 10 News: डायरेक्टर जीतू जोसेफ और एक्टर मोहनलाल की जोड़ी ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना रखी है। हालांकि बीते शुक्रवार को फिल्म की कमाई थोड़ी धीमी दिखाई दी लेकिन रिलीजिंग के 10 दिन यानी शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी करते हुए धूम मचा दी है। साथ ही साथ फिल्म ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में करोंड़ों की कमाई करके एक नए आंकड़े को पार कर लिया है।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार मोहन लाल अपनी सस्पेंस ड्रामा फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार अभी गर्म है। दृश्यम 3 में मोहन लाल की एक्टिंग को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। दृश्यम 3 रिलीज के 10वें दिन भी अच्छी कमाई की है। हालांकि फिल्म बीते शुक्रवार यानी रिलीजिंग के 9वें दिन थोड़ी कमजोर नजर आई लेकिन फिल्म ने 10वें दिन 5.05 करोड़ की कमाई करके अपना जलवा बरकरार रखा है।

10वें दिन फिर चला दृश्यम-3 का जादू

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म दृश्यम ने रिलीजिंग के 10वें दिन 5.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। जो कि बीते शुक्रवार यानी 9वें दिन की कमाई से 17.4% ज्यादा है। रिलीजिंग के 9वें दिन फिल्म ने 4.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब इस नई कमाई को मिलाकर फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 91.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ये आंकड़ा 105.94 करोड़ रुपये तक हो चुका है।

विदेशों में भी दिखा दृश्यम की आंधी का असर

भारत के सिनेमा घरों के साथ-साथ विदेशों में भी एक्टर मोहनलाल की फिल्म का जलवा बरकरार है। विदेशों में भी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म दृश्यम-3 ने रिलीजिंग के 10वें दिन विदेशों में लगभग 6 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 113.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार कर 219.69 करोड़ रुपये की कमाई की है।

दृश्यम-3 ने साउथ में की जबरदस्त कमाई

एक्टर मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3 ने सिर्फ केरल से ही 4.35 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसके बाद कर्नाटक की बात करें तो फिल्म ने यहां से 61 लाख रुपये, तमिलनाडु से 35 लाख रुपये और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से 25 लाख रुपये की कमाई की है।

ये फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले हफ्ते ही 100 करोड़ के क्लब को छू लिया था। और अब इतने कम समय में 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मारकर अपना जलवा कायम कर रखा है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी