Shahid Kapoor ने ‘कॉकटेल 2’ के सेट से शेयर की मजेदार BTS तस्वीरें, कृति सेनन-रश्मिका मंदाना संग दिखी बॉन्डिंग
Cocktail 2 BTS Photos: शाहिद कपूर ने ‘कॉकटेल 2’ के सेट से BTS तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी। तस्वीरों में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ उनकी शानदार बॉन्डिंग नजर आ रही है।
- Written By: सोनाली झा
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Shahid Kapoor Film Cocktail 2 BTS Photos: फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर दर्शकों के बीच लगातार उत्साह बढ़ता जा रहा है। फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और इसी बीच अभिनेता शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ खास बिहाइंड द सीन्स तस्वीरें और वीडियो साझा कर फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। इन तस्वीरों में फिल्म की स्टार कास्ट शूटिंग के दौरान मस्ती करती नजर आ रही है, जिसे देखकर फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर ‘कॉकटेल 2’ के सेट की है, जिसमें अभिनेता बेहद कूल अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि व्हाट अ फन। इस छोटे से कैप्शन ने साफ कर दिया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान पूरी टीम ने खूब एंजॉय किया है। शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी नजर आ रही हैं।
वीडियो में नजर आई शूटिंग के बीच की मस्ती
तस्वीरों के अलावा शाहिद कपूर ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शूटिंग के बीच मिले खाली समय का आनंद उठाती दिखाई दे रही है। वीडियो में कलाकारों की हंसी-मजाक और दोस्ताना माहौल देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Border 2 के बाद फिर से एक बार बड़े पर्दे पर वापस लौटेंगे अहान शेट्टी, विक्रम भट्ट की फिल्म से होगा कमबैक
Christopher Nolan की ‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दूसरे दिन बढ़ी रफ्तार, जानें Day 2 कलेक्शन
National Awards 2026: नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुईं यामी गौतम, बोलीं- ‘मैंने कभी हार नहीं मानी’
Ramayana First Sankalp Event: सनी देओल की सरप्राइज एंट्री, बोले- हर हिंदुस्तानी यह फिल्म जरूर देखेगा
फिल्म का नया गाना
हाल ही में फिल्म का नया गाना ‘माशूका’ भी रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। गाने में शाहिद कपूर और कृति सेनन का ग्लैमरस और स्टाइलिश अवतार देखने को मिला था। हालांकि गाने को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ विवाद भी देखने को मिले, लेकिन इसके बावजूद यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘कॉकटेल 2’ 19 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि रश्मिका पहली बार शाहिद और कृति के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। पहली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे।
