पुष्पा 2 ट्रेलर रिव्यू: फायर नहीं ज्वालामुखी है पुष्पा, दर्शक बोले- हिला देगा डायलॉग
पुष्पा 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर देखकर दर्शक बेताब हो गए हैं। दर्शकों का कहना यह है कि पुष्पा फायर नहीं, ज्वालामुखी है। दर्शकों का मानना है कि फिल्म के डायलॉग बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख देंगे।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर में डायलॉग की भरमार है। अल्लू अर्जुन का ऐसा अवतार है कि दर्शकों की नजर एक सेकंड के लिए भी ट्रेलर से हटी नहीं है। दर्शकों का यह मानना है कि इस फिल्म के डायलॉग बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख देंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कमेंट सेक्शन में पुष्पा को फायर नहीं बल्कि ज्वालामुखी तक बता दिया है। ट्रेलर देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है।
टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब हैंडल पर पुष्पा 2 का ट्रेलर जारी किया गया है। ट्रेलर 2 मिनट 48 सेकंड का है। ट्रेलर की शुरुआत हाथी की चिंघाड़ के साथ होती है और फिर शुरू होता है एक्शन सीन का सिलसिला। ट्रेलर पूरा एक्शन सीन से भरा हुआ है। ऐसे ऐसे एक्शन सीन है जिसे देखकर फिल्म को लेकर दर्शकों की बेताबी चार गुना बढ़ गई है। वह फिल्म में एक्शन सीन देखना चाहते हैं। इतना ही नहीं ट्रेलर में एक से बढ़कर एक डायलॉग भी है, जिसे सुनकर लोगों ने अभी से इसे याद कर लिया है।
1) पुष्पा नाम छोटा है पर इसका साउंड बहुत बड़ा।
2) पुष्पा सिर्फ एक नाम नहीं है पुष्पा मतलब ब्रांड।
4) मेरी हक का पैसा वह चार आना हो या आठ आना, वह सातवें आसमान पर हो या सात समंदर पार, पुष्पा का उसूल, करने का वसूल।पुष्पा 2 के ट्रेलर में रश्मिका मंदांना और फहाद फासिल भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं और इन दोनों ने भी एक्टिंग जबरदस्त की है। साथ ही यह बेहद दमदार रोल में और अलग-अलग लुक में नजर आए हैं। ट्रेलर में एक इंटरेस्टिंग सीन यह भी है जो लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है। दरअसल सीन में सामुदायिक गीत पेश किया गया है जिसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
