1 साल पूरे होने पर अल्लू अर्जुन ने याद किया ‘पुष्पा 2’ का सफर, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट
Pushpa 2 Journey: ‘पुष्पा 2’ की रिलीज को एक साल पूरा होने पर अल्लू अर्जुन ने निर्देशक सुकुमार संग तस्वीर साझा कर भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने बताया कि पुष्पा उनकी पांच साल की सबसे खास यात्रा रही है।
- Written By: सोनाली झा
1 साल पूरे होने पर अल्लू अर्जुन ने याद किया ‘पुष्पा 2’ का सफर
Allu Arjun Pushpa 2 Anniversary: सुकुमार के निर्देशन में बनी ‘पुष्पा 2: द रूल’ भारतीय सिनेमा की उन फिल्मों में शामिल हो चुकी है, जिसने रिलीज़ के साथ ही इतिहास रच दिया था। यह फिल्म न सिर्फ देश की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बनी, बल्कि अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शुमार हो गई। आज एक साल बाद भी इसका रिकॉर्ड टूटना बाकी है, और ‘पुष्पा राज’ का क्रेज दर्शकों में पहले जैसा ही बरकरार है।
अल्लू अर्जुन ने पुष्पा राज के अपने अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस से दुनिया भर में फैंस बना लिए। अल्लू अर्जुन इस फिल्म की सफलता को लेकर बेहद भावुक हैं। उनकी स्टाइल, डायलॉग डिलीवरी और रफ एंड रॉ लुक ने इस किरदार को पॉप कल्चर का हिस्सा बना दिया। पुष्पा 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक फिनॉमिनन बन चुकी है।
अल्लू अर्जुन का इमोशनल पोस्ट
रिलीज के एक साल पूरे होने पर अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर निर्देशक सुकुमार के साथ एक यादगार तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक लंबा, दिल छू लेने वाला संदेश लिखा जिसमें उन्होंने फिल्म की पांच साल की क्रिएटिव जर्नी, मेहनत और उस अपार प्यार के लिए आभार व्यक्त किया जो दर्शकों ने इस फिल्म को दिया।
सम्बंधित ख़बरें
री-रिलीज में भी Haunted 3D का जलवा बरकरार, दूसरे दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल
Bharat Bhagya Vidhaata Day 2: कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ, कमाई ने बढ़ाई चिंता
जुनून, मेहनत और सीखने की भूख, पटना की गलियों से NASA तक, Sushant Singh Rajput की सफलता के 5 फॉर्मूले
बचपन से संगीत के दीवाने थे Jubin Nautiyal, ‘एक मुलाकात’ से चमकी किस्मत, बन गए करोड़ों दिलों की आवाज
अल्लू अर्जुन ने कही बड़ी बात
अल्लू अर्जुन ने लिखा कि पुष्पा हमारी ज़िंदगी की पांच साल की एक यादगार यात्रा है। दर्शकों ने हमें इतना असीम प्यार, ताक़त और साहस दिया है कि हम अपनी कला में और गहराई तक उतर सके। इसे एक फिनॉमिनन बनाने के लिए भारत और दुनिया के हर व्यक्ति के आभारी हैं। अल्लू अर्जुन ने पूरी टीम, कलाकारों, तकनीशियनों, प्रोड्यूसर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और निर्देशक सुकुमार को भी दिल से धन्यवाद कहा और लिखा कि यह यात्रा उनके लिए बेहद खास रही है।
अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म पर
अल्लू अर्जुन अब अपनी अगली बड़ी फिल्म AA22XA6 की तैयारी में जुट चुके हैं, जिसका निर्देशन एटली कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इस रोल के लिए अल्लू अर्जुन इंटरनेशनल फिटनेस कोच लॉयड स्टीवंस के साथ इंटेंस फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन कर रहे हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह फिल्म भी पुष्पा की तरह धमाल मचाएगी।
