कौन हैं प्रियंका पंडित? जो फिल्मों से सन्यास लेकर कृष्ण भक्ति में हुईं लीन
भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं प्रियंका पंडित इंडस्ट्री छोड़कर कृष्ण भक्त बन चुकी हैं और उन्होंने वृंदावन में अपना घर बसा लिया। साथ ही वो गुपचुप शादी करके जिंदगी का नया सफर शुरू कर चुकी हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
प्रियंका पंडित (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bhojpuri Actress Priyanka Pandit: भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस रह चुकीं प्रियंका पंडित को आज हर कोई जानता है, लेकिन अब एक अलग ही राह पर चल पड़ी हैं। उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाकर आध्यात्मिक जीवन को अपना लिया है और अब वो पूरी तरह से श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हैं।
जहां कभी प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार होती थीं, वहीं अब उन्होंने वृंदावन में अपना स्थायी निवास बना लिया है। साथ ही प्रियंका पंडित ने चुपचाप शादी कर ली है और अब शादीशुदा जिंदगी और भक्ति के रास्ते को साथ-साथ निभा रही हैं।
दरअसल, उनकी शादी की खबर तब सामने आई जब उन्होंने सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज शेयर कीं। ये तस्वीरें उन्होंने ‘हरि सेवक’ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ कोलैब कर शेयर कीं, जो उनके पति का अकाउंट बताया जा रहा है, लेकिन उन्होंने अब तक अपने पति का चेहरा पब्लिक नहीं किया है।
सम्बंधित ख़बरें
मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Disha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
कौन हैं प्रियंका पंडित?
बता दें, प्रियंका उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और उनका जन्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। साथ ही उन्होंने बड़े-बड़े सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रितेश पांडे जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की है और उनकी फिल्में भी काफी हिट रही हैं।
ये भी पढ़ें- ग्लैमर के पीछे छुपे राज खोलेंगे मधुर भंडारकर, सामने आएंगे बॉलीवुड वाइफ्स के सच
उनका करियर उस वक्त पटरी से उतर गया जब एक कथित MMS लीक हुआ, जिसमें उन्हें उनके बॉयफ्रेंड के साथ दिखाया गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रियंका ने साफ कहा था कि वीडियो फेक है, लेकिन इस विवाद ने उनकी प्रोफेशनल इमेज को नुकसान पहुंचाया। इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया और धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।
कृष्ण भक्ति में लीन हो चुकी हैं प्रियंका
हालांकि, अब प्रियंका की जिंदगी में अब बड़ा बदलाव आ चुका है। फिल्मी ग्लैमर की जगह अब उन्होंने साधना और भक्ति का रास्ता चुना है। शादी के बाद वो ज्यादा सादगी भरे जीवन में नजर आती हैं और श्रीकृष्ण के रंग में पूरी तरह रंग चुकी हैं। भले ही वो अब पर्दे से दूर हों, लेकिन उनके फैंस उन्हें आज भी उनके दमदार अभिनय के लिए याद करते हैं
