कौन हैं वासी साची, प्रियंका देशपांडे ने जिनसे रचाई शादी
Priyanka Deshpande Vasi Sachi Age Gap: प्रियंका देशपांडे ने वासी साची के साथ शादी कर ली है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दी है। शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, 16. 4. 2025 जो बीते कल की डेट है और लिखा है। लाइव अपडेट: गोइंग टू बी चेसिंग सनसेट विद दिस वन। उनकी इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले और उनके करीबी उन्हें बधाई दे रहे हैं, लेकिन तस्वीर में लोगों का ध्यान वासी साची की सफेद दाढ़ी और बाल पर गया, जिसकी वजह से दोनों के बीच बड़ा एज गैप दिखाई दे रहा है, ऐसे में चलिए जानते हैं प्रियंका की उम्र कितनी है। वासी साची कौन हैं और उनकी उम्र कितनी है।
प्रियंका देशपांडे टीवी एंकर और मॉडल हैं। प्रियंका देशपांडे की उम्र 32 साल की है। वह सन टीवी, ज़ी तमिल, सन म्यूजिक और स्टार विजय जैसे टीवी चैनल्स के लिए एंकरिंग का काम कर चुकी हैं।
कौन हैं वासी साची
वासी साची की अगर बात करें तो उनकी उम्र 42 साल की है। कपल के बीच एज गैप 10 साल का है, जो बड़ा एज गैप माना जाता है। वासी साची की अगर बात करें तो वो एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संस्थापक हैं, इतना ही नहीं वह डीजे भी रह चुके हैं। उन्होंने कई मशहूर क्लब में डिस्को थेक परफॉर्म भी किया है। दोनों की मुलाकात वासी के एक इवेंट में हुई थी, प्रियंका वहां शो को होस्ट करने आई थी।
ये भी पढ़ें- Costao Trailer Out: आजाद भारत की सबसे बड़ी गोल्ड स्मगलिंग रोकने निकले नवाजुद्दीन सिद्दीकी
शादी की तस्वीरों को देखकर यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि शादी पारंपरिक रस्मों रिवाज के साथ हुई है और शादी में करीबी रिश्तेदार ही मौजूद नजर आ रहे हैं। प्रियंका देशपांडे की यह दूसरी शादी है इससे पहले प्रियंका देशपांडे ने प्रवीण कुमार से शादी की थी। दोनों साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। 2022 में दोनों के तलाक की अफवाहें सामने आई लेकिन एक्ट्रेस ने उसे गलत बताया था। बाद में दोनों अलग हुए, लेकिन इसके बारे में कोई भी औपचारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।