Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑस्कर 2026 के ‘After Party’ में निक जोनस संग छाईं प्रियंका चोपड़ा, फैंस ने किया Gal Gadot से कंपेयर

Priyanka Chopra Photos: 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा ने आफ्टर पार्टी की कुछ खास झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों को देखकर कई यूजर्स उनकी तुलना गैल गैडोट से की है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Mar 18, 2026 | 08:36 PM

प्रियंका चोपड़ा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Priyanka Chopra Oscar Awards After Party Look: 98वें एकेडमी अवॉर्ड में बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर ग्लोबल स्टेज पर अपना जलवा दिखाया। इस बार वह किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि अवॉर्ड प्रेजेंट करने के लिए इस प्रतिष्ठित समारोह में शामिल हुईं।

दरअसल, लॉस एंजिल्स के Dolby Theatre में आयोजित इस भव्य समारोह में प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड स्टार जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ का अवॉर्ड ‘Sentimental Value’ को दिया। इस उपलब्धि के साथ प्रियंका उन चुनिंदा भारतीय सितारों में शामिल हो गईं, जिन्हें ऑस्कर जैसे बड़े मंच पर अवॉर्ड प्रस्तुत करने का मौका मिला।

प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर के आफ्टर पार्टी की दिखाई झलकियां

इस खास मौके की कई झलकियां प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अवॉर्ड शो से पहले की तैयारियों में वह सफेद गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनके आसपास मेकअप आर्टिस्ट और डिजाइनर्स की टीम उन्हें परफेक्ट लुक देने में जुटी दिखाई दी। रेड कार्पेट पर भी प्रियंका और उनके पति निक जोनस की जोड़ी ने सभी का ध्यान खींचा।

सम्बंधित ख़बरें

भाई के लिए तड़पीं सेलिना जेटली, UAE में कैद विक्रांत को लेकर बोलीं- आखिरी सांस तक साथ नहीं छोड़ूंगी

Dhuradhar 2 में ‘बड़े साहब’ कौन? पेड प्रीव्यू देख रहे दर्शकों ने खोला राज, इमरान हाशमी के फैंस को लगा झटका

‘धुरंधर 2’ के शो कैंसल होते ही मचा बवाल! आदित्य धर ने मांगी माफी, मलयालम-कन्नड़ फैंस को दिया बड़ा अपडेट

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का फर्स्ट रिव्यू आउट, रणवीर सिंह की फिल्म को मिले धमाकेदार 4.5 रेटिंग


ऑस्कर आफ्टर पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में निक जोनस पियानो बजाते नजर आ रहे हैं, जबकि प्रियंका उनके पीछे खड़ी होकर उनके कंधे पर हाथ रखे दिखती हैं। इस खास पल को फैंस ने खूब पसंद किया और दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ की।

हालांकि, अवॉर्ड प्रेजेंटेशन के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब जेवियर बार्डेम के बयान ने सभी का ध्यान खींचा। मंच पर उन्होंने अपने विचार रखे, जिस पर प्रियंका ने सिर हिलाकर प्रतिक्रिया दी। यह पल भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने मचाया धमाल, 3 घंटे 49 मिनट की फिल्म पर बने फनी मीम्स वायरल

एक्ट्रेस के लुक देख सोशल मीडिया पर गैल गैडोट से हुईं तुलना

वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने प्रियंका के लुक की तुलना हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट से करते हुए मजाकिया कमेंट्स भी किए। हालांकि, अधिकतर फैंस ने उनके कॉन्फिडेंस और ग्लोबल अपील की जमकर सराहना की। कुल मिलाकर, ऑस्कर 2026 में प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी एक मजबूत पहचान बना चुकी हैं।

Priyanka chopra oscars 2026 presentation with nick jonas after party look viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 18, 2026 | 08:36 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Oscar Awards
  • priyanka chopra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.