Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हॉलीवुड में उड़ान पर भारत में अटका दिल, प्रियंका चोपड़ा के फैंस लिए गुड न्यूज

प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। वह जल्द ही बॉलीवुड में वापसी कर सकती हैं। इस बात का संकेत उन्होंने अपनी हॉलीवुड फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट के प्रमोशन के दौरान दिया है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jul 03, 2025 | 03:58 PM

हॉलीवुड के साथ बॉलीवुड में भी काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा

Follow Us
Close
Follow Us:

प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी हॉलीवुड फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट को लेकर चर्चा में हैं। वह हॉलीवुड की बड़ी स्टार बन चुकी है, लेकिन उनका दिल आज भी भारत में बसा हुआ है। हेड्स ऑफ स्टेट फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में कबूल किया है कि वह बॉलीवुड को मिस करती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बता दिया कि वह जल्द ही भारत में एक नई फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करने वाली हैं। ये अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि वह फरहान अख्तर की बहुचर्चित फिल्म जी ले जरा में नजर आ सकती हैं। फिलहाल वह महेश बाबू की पैन इंडिया फिल्म की शूटिंग में हिस्सा ले रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से बॉलीवुड की किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। महेश बाबू के साथ जिस फिल्म में वह नजर आने वाली है वह साउथ सिनेमा का बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। भले ही उसे पैन इंडिया फिल्म के तौर पर बनाया जा रहा है, लेकिन वह फिल्म बॉलीवुड का हिस्सा नहीं है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा के चाहने वाले उन्हें बॉलीवुड की फिल्म में वापस देखना चाहते हैं और अब प्रियंका चोपड़ा ने भी इशारों में यह बात कह दी है कि वह बॉलीवुड को मिस कर रही हैं और जल्द ही उनके प्रशंसक उन्हें एक नई हिंदी फिल्म में देख पाएंगे।

ये भी पढ़ें- शूटिंग सेट पर ट्रक लेकर जाते हैं सनी देओल, पुनीत इस्सर ने किया खुलासा

सम्बंधित ख़बरें

शादी के 3 महीने बाद मां बनेंगी अविका गौर? ‘बड़ा बदलाव’ आने के ऐलान से प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज

कस्टम ऑफिसर बन Emraan Hashmi ने खोली स्मगलिंग रैकेट की पोल, Taskaree का ट्रेलर हुआ रिलीज

धर्मेंद्र ने सुबह 3 बजे उठकर किया था डांस, कोरियोग्राफर ने बताया ‘इक्कीस’ के सेट का अनोखा किस्सा

बिग बॉस मराठी 6 में होगा धमाका! श्रेयस तलपड़े बनेंगे कंटेस्टेंट, रितेश देशमुख फिर संभालेंगे कमान?

प्रियंका चोपड़ा के काम की अगर बात करें तो उनकी सिटाडेल सीरीज को काफी पसंद किया गया। वहीं वह ऑस्ट्रेलियाई फिल्म ब्लफ को लेकर भी सुर्खियों में रही और अब उनकी फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट को लेकर वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्हें बॉलीवुड की भी कई बड़ी फिल्में ऑफर की गई थी, लेकिन बीते कुछ दिनों में उन्होंने बॉलीवुड के ऑफर को ठुकरा दिया था। खबर के मुताबिक उनकी ठुकराई गई आखिरी बॉलीवुड की फिल्म रामायण थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि नितेश तिवारी ने अपनी बहुचर्चित फिल्म रामायण के लिए प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया था लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म के लिए मना कर दिया था, लेकिन अब उन्होंने संकेत दिया है कि वह अपने शेड्यूल को संतुलित रखते हुए बॉलीवुड की फिल्मों में भी हिस्सा लेंगी।

Priyanka chopra hints for comeback in bollywood as she miss hindi cinema

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2025 | 12:29 PM

Topics:  

  • Bollywood
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Hollywood
  • priyanka chopra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.