‘कम पढ़े-लिखे होने के कारण…’ राजपाल यादव के सपोर्ट में बोले प्रियदर्शन, बढ़ाई एक्टर की फीस
Rajpal Yadav Case: चेक बाउंस केस में तिहाड़ में बंद एक्टर राजपाल यादव को प्रियदर्शन ने हर संभव मदद का भरोसा दिया और अपनी नई फिल्म में उनकी फीस बढ़ाने का वादा भी किया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
प्रियदर्शन, राजपाल यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Priyadarshan Hikes Rajpal Yadav Fees: बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज है, जो वह एक कंपनी को चुका नहीं पाए। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें जेल में सरेंडर करना पड़ा है। इस केस की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को हैरान कर दिया।
राजपाल यादव के लिए सितारों ने मदद का बढ़ाया हाथ
हालांकि, राजपाल की आर्थिक मुश्किलों को देखते हुए कई बॉलीवुड सितारों ने मदद का हाथ बढ़ाया। इसमें सलमान खान, सोनू सूद जैसे नाम शामिल हैं। साथ ही, फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने भी अपने स्तर पर मदद का भरोसा भी दिया। प्रियदर्शन और राजपाल की लंबी दोस्ती है; दोनों ने ‘मलामाल वीकली’, ‘भागम भाग’, ‘चुप चुप के’ और ‘दे दाना दन’ जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया है।
प्रियदर्शन ने भी बढ़ाई एक्टर की फीस
इसी बीच प्रियदर्शन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राजपाल की आर्थिक तंगी को देखते हुए उन्होंने उनकी नई फिल्म में फीस बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि “मैं राजपाल को 20 सालों से जानता हूं। मैंने सबसे पहले उन्हें जंगल में देखा और उनकी परफॉर्मेंस देखकर हैरान रह गया। उनकी पहली फिल्म मेरे साथ ‘मलामाल वीकली’ थी और इसके बाद कई फिल्मों में उन्होंने काम किया। मैंने प्रोड्यूसर्स से कहा कि राजपाल को उनकी परिस्थिति को देखते हुए अतिरिक्त भुगतान दिया जाए। प्रोड्यूसर्स भी सहमत हो गए।”
सम्बंधित ख़बरें
Ranveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
Ananya Panday के भरतनाट्यम डांस पर भड़के क्लासिकल डांसर्स, चंकी पांडे ने किया बेटी का बचाव
Manoj Bajpayee की फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की कहानी ने खींचा लोगों का ध्यान
Imtiaz Ali ने Deepika Padukone पर दिए गुड गर्ल इमेज वाले बयान पर दी सफाई, बोले- मैं कोई रिस्क लेना नहीं चाहता
कोर्ट केस पर कही ये बात
प्रियदर्शन ने यह भी बताया कि राजपाल के कोर्ट केस के बारे में उन्हें पहले से जानकारी थी। उन्होंने कहा कि “मैं उनके संघर्ष को जानता था, इसलिए उन्हें हर फिल्म में साइन करता रहा। आगे कहा कि मैं उन्हें एड फिल्म्स करने के लिए भी कहता रहा। इस बेचारें ने कम पढ़े-लिखे होने के कारण गलती की, लेकिन वह एक अच्छा इंसान हैं।”
ये भी पढ़ें- 2 घंटे 26 मिनट की हंसी-रोमांस से भरी धमाकेदार कॉमेडी आते ही OTT पर छाई, जानें कहां उपलब्ध है फिल्म
फिल्ममेकर्स ने भी पेशेवर तौर पर किया सपोर्ट
फिलहाल, राजपाल यादव की इस स्थिति ने फिल्म इंडस्ट्री में एकता और सपोर्ट दिखाया है। सितारे और फिल्ममेकर न सिर्फ उनकी मदद कर रहे हैं, बल्कि उन्हें पेशेवर तौर पर भी सपोर्ट दे रहे हैं। यह कहानी दर्शकों को यह सिखाती है कि मुश्किल हालात में इंसानियत और दोस्ती सबसे बड़ी ताकत होती है।
