-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Prince Narula Got Angry At Elvish Yadav One Should Not Put Hands In Every Bill
एल्विश यादव पर भड़के प्रिंस नरूला, बोले- हर बिल में हाथ नहीं डालना चाहिए
- Written By: सोनाली झा
प्रिंस नरूला और यूट्यूबर एल्विश यादव के बीच रियलिटी शो रोडीज डबल एक्स से शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। हाल ही में प्रिंस ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि हर बिल में हाथ नहीं डालना चाहिए।

एल्विश यादव पर भड़के प्रिंस नरूला
मुंबई: रियलिटी शो स्टार प्रिंस नरूला और यूट्यूबर एल्विश यादव के बीच विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब एक बार फिर प्रिंस नरूला ने मीडिया के सामने एल्विश पर तीखा हमला बोला है। हाल ही में दोस्तों संग स्पॉट हुए प्रिंस ने साफ कहा कि शेर को सवा शेर मिल गया है। पैपराजी ने जब प्रिंस से कहा कि आपने तो सिस्टम हैंग कर दिया, तो एक्टर ने मुस्कराते हुए जवाब दिया कि सिस्टम था ही कहां जो हैंग हो गया। जो जहां है, वहीं ठीक है। मैं यही कहता हूं कि हम सब एक ही इंडस्ट्री में हैं, तो प्यार से रहना चाहिए।
प्रिंस नरूला ने बिना नाम लिए एल्विश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि हर बिल में हाथ नहीं डालना चाहिए, क्योंकि शेर को भी कभी न कभी सवा शेर मिल ही जाता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि मैं अब भी यही कहूंगा कि कोई लड़ाई नहीं होनी चाहिए, सब लोग प्यार से रहें। बता दें कि यह विवाद रियलिटी शो ‘रोडीज डबल एक्स’ के सेट से शुरू हुआ था। जहां एल्विश और प्रिंस के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के फैंस ने प्रिंस और उनके परिवार को धमकियां दी थीं।
प्रिंस ने इन धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए पहले एक वीडियो में कहा था कि लड़ाई हमारी है तो मुझे बोलो, मेरी फैमिली को मत घसीटो। अगर तुम गंद मचाओगे, तो मैं भी चुप नहीं बैठूंगा। चीर के रख दूंगा तुम्हें भी और तुम्हारे उस्ताद को भी। हालांकि ताजा बातचीत में प्रिंस नरूला ने फिर से शांति की अपील करते हुए कहा कि बेहतर होगा कि सभी एक-दूसरे से प्यार से पेश आएं।
सम्बंधित ख़बरें
बड़े पर्दे पर लौट रही है मिर्जापुर की दुनिया, नए पोस्टर में दिखी गद्दी और बंदूकें, टीजर डेट का हुआ ऐलान
प्रेग्नेंसी के लास्ट स्टेज में भी थिरकते रहे पैर, कौन थीं वो महान कलाकार जिनका किरदार निभा रहीं श्रद्धा कपूर?
Main Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली की फिल्म ने दिखाया दम, 14वें दिन कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी
Cocktail 2 Day 5: लगातार दर्शकों का दिल जीत रही ‘कॉकटेल 2’, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने कमाए करोड़ों
ये भी पढ़ें- सिंगर रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
प्रिंस नरूला ने यह भी साफ कर दिया कि अगर कोई दादागिरी दिखाएगा तो जवाब भी मिलेगा। एल्विश यादव की ओर से इस पर अब तक कोई नया बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस में बहस जारी है। अब देखना होगा कि यह टकराव और कितना आगे जाता है या दोनों सितारे शांति की राह चुनते हैं।
Prince narula got angry at elvish yadav one should not put hands in every bill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर में 49 कैफे और हुक्का लाउंज पर बुलडोजर चला की अनैतिक गतिविधियों पर सबसे बड़ी चोट!
Jun 24, 2026 | 04:02 PMमेयर रितु तावडे के सामने ही मैनहोल में गिरा बीएमसी का कर्मचारी, वायरल VIDEO में खुली प्रशासन की पोल
Jun 24, 2026 | 03:58 PMJammu Kashmir: कठुआ में बड़ा सड़क हादसा, सुकराला माता मंदिर जा रही मिनीबस खाई में गिरी, 23 श्रद्धालु घायल
Jun 24, 2026 | 03:57 PMपुणे आरटीओ का बड़ा एक्शन, हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए 121 ‘ब्लैक स्पॉट’ का होगा संयुक्त निरीक्षण
Jun 24, 2026 | 03:56 PMYoga For Hair Growth: हेयर फॉल कम करने और नए बाल उगाने में ये 3 योगासन हैं असरदार
Jun 24, 2026 | 03:55 PMजेब ढीली करने को हो जाइये तैयार, 25% तक महंगा हो सकता है फ्लाइट का टिकट; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Jun 24, 2026 | 03:50 PMसुरक्षा मानकों की अनदेखी पर पीडीए की बड़ी कार्रवाई, प्रयागराज में यूपीपीएससी के पास तीन कोचिंग संस्थान सील
Jun 24, 2026 | 03:36 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














