

Preity Zinta On Rajya Sabha Seat: प्रीति जिंटा महाकुंभ 2025 की तस्वीरों की वजह से ट्रोल हो रही थी। अब प्रीति जिंटा ने खुद खुलासा किया है कि कई राजनीतिक पार्टियों उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट और राज्यसभा सीट का ऑफर दे चुकी है लेकिन इसके लिए उन्होंने मना कर दिया। क्योंकि उन्हें राजनीति में शामिल नहीं होना है। दरअसल उनकी महाकुंभ की तस्वीरों पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भाजपा को सौंप दिया है। इसी पर अभिनेत्री की तरफ से करारा जवाब सामने आया है।
सोशल मीडिया पर अपने फैंस के सवालों का जवाब देते हुए प्रीति जिंटा ने बताया कि उन्होंने किसी को भी अपना सोशल मीडिया हैंडल नहीं सौंपा है बल्कि वह खुद ही अपने अकाउंट को मैनेज करती हैं। ट्विटर पर जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि क्या वह राजनीति में आने का प्लान कर रही हैं? तो प्रीति जिंटा ने साफ तौर पर कहा कि वह राजनीति में दिलचस्पी नहीं रखती हैं और राजनीति में आना नहीं चाहती हैं। इसी दौरान उन्होंने यह भी बताया कि मुझे कई पार्टियों की तरफ से चुनाव लड़ने के लिए टिकट और राज्यसभा सीट का ऑफर मिल चुका है, लेकिन मैं विनम्रता पूर्वक मना कर दिया, क्योंकि मैं राजनीति में शामिल नहीं होना चाहती हूं।
प्रीति जिंटा से जब यह पूछा गया कि आपकी कुंभ की तस्वीरों की वजह से आप ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थी। इस पर प्रीति जिंटा ने कहा जो लोग आपको नीचे गिराने की कोशिश करते हैं वह पहले से ही नीचे गिरे हुए होते हैं। इसलिए उनकी और ट्रॉल्स की परवाह कौन करता है। असली हिम्मत तो तब है जब आप अपने आसपास सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की हो, दुनिया को बेहतर बनाने का प्रयास किया हो।