Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोशल मीडिया पर की गई गलती पड़ सकती है भारी, Preity Zinta केस से समझिए पूरा मामला

Preity Zinta Case On Social Media: प्रीति जिंटा से जुड़े हालिया अदालती मामले के बाद सोशल मीडिया यूजर्स, यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए फेक कंटेंट पोस्ट करने पर कानूनी मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 20, 2026 | 05:20 PM

प्रीति जिंटा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Preity Zinta AI Deepfake Case: आज की इंटरनेट की दुनिया जितनी तेजी से बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फर्जी खबरों का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म पर केवल कुछ लाइक्स और व्यूज बटोरने की खातिर किसी भी मशहूर हस्ती या आम इंसान की प्रतिष्ठा को धूमिल करना अब बहुत आम बात बन चुकी है।

लेकिन अगर आप भी बिना सोचे-समझे कुछ भी ऑनलाइन शेयर कर देते हैं, तो अब आपको अपनी इस आदत को बदलने की जरूरत है। फिल्म एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से जुड़े एक ताजा कानूनी विवाद ने इंटरनेट जगत के साथ-साथ डिजिटल सामग्री बनाने वालों के बीच एक जोरदार हलचल बढ़ा दी है।

कोर्ट की हरी झंडी से मरेगा बड़ा तहलका

एक्ट्रेस के एआई-डीपफेक विवाद की शुरुआत तब हुई जब प्रीति जिंटा ने अपने नाम, और छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बेहद आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ सीधे कोर्ट पहुंच गईं। इस मामले में एक ऐतिहासिक मोड़ तब आया जब बॉम्बे हाई कोर्ट ने गूगल और मेटा जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की ऑफिशियल मंजूरी दे दी।

सम्बंधित ख़बरें

Haunted 3D Day 8: डर का जादू बरकरार, दर्शकों को डराने में कामयाब रहे विक्रम भट्ट, फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Instagram का बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल की हर फोटो पर लिख सकेंगे अलग कैप्शन, क्रिएटर्स के लिए नया क्रिएटिव फीचर

Cocktail 2 Day 1: रोमांस और ड्रामे का चला जादू, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Sunil Grover Unique Style: नदी का किनार, खुला आसमान…सुनील ग्रोवर का अनोखा अंदाज, जमीन पर लेटकर बिताई रात

कोर्ट के इस बड़े फैसले ने साफ संकेत दे दिया है कि ऑनलाइन दुनिया को कोई भी व्यक्ति अपनी मनमानी करने का जरिया नहीं बना सकता। इस फैसले के बाद से इंटरनेट पर फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ एक बड़ी बहस छिड़ गई है।

झूठी अफवाहों पर अब लगेगा लगाम

लोग सोशल मीडिया पर ब्रेकिंग न्यूज के नाम पर बिना किसी ठोस सबूत के कोई भी जानकारी पोस्ट कर देते हैं। कई यूट्यूब चैनल और मीम पेजेस केवल अपनी रीच बढ़ाने के लिए सितारों की पर्सनल लाइफ पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं।

लेकिन अभिनेत्री प्रीति जिंटा के इस साहसिक कदम के बाद विशेषज्ञों का मानना है कि अब ऐसी झूठी अफवाहों पर बहुत जल्द पूरी तरह से लगाम लग जाएगी।

यह भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना ने सुनाया मेला का मजेदार किस्सा, बोलीं- अक्षय कुमार के ख्यालों में खोई थीं, आमिर खान भड़क गए थे

बॉम्बे HC के बड़े फैसले से मचा तहलका

हाल ही में प्रीति जिंटा के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन होने की खबर सामने आ रही थी। बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका के अनुसार, एआई तकनीक की मदद से एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के चेहरे वाले फर्जी वीडियो और मीम्स धड़ल्ले से बनाए जा रहे हैं।

मामले की गंभीरता और पेश किए गए कागजों को देखने के बाद बॉम्बे HC ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस अभय अहूजा की एकल पीठ ने प्रीति जिंटा की इस याचिका को स्वीकार करते हुए उन्हें टेक दिग्गज कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाने की हरी झंडी दे दी है।

Preity zinta ai deepfake case social media users legal rights online post defamation laws

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 05:19 PM

Topics:  

  • Bollywood
  • Bombay High Court
  • Preity Zinta
  • Social Media

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.