प्रीति जिंटा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

AI Deepfake पर भड़कीं Preity Zinta, बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले से मचा तहलका, बढ़ीं टेक कंपनियों की मुश्किलें

Bombay HC On Preity Zinta AI Deepfake Case: प्रीति जिंटा ने अपनी पहचान और आवाज का गलत इस्तेमाल करने पर गूगल और मेटा के खिलाफ बॉम्बे HC पहुंची हैं, जहां से उन्हें केस दर्ज करने की अनुमति मिल गई है।

यति सिंह

Preity Zinta AI Deepfake Case In High Court: एआई की दुनिया ने जहां इंसान के जीवन को बेहद आसान और आधुनिक बना दिया है, वहीं इसका एक डरावना और चिंताजनक पहलू भी तेजी से सामने आ रहा है। इस आधुनिक तकनीक के दुरुपयोग का ताजा शिकार बनी हैं बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रीति जिंटा. अपनी दिलकश मुस्कान से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली इस एक्ट्रेस ने एआई के जरिए अपनी पहचान से हो रहे खिलवाड़ पर चुप रहने के बजाय एक बड़ा और कड़ा कानूनी कदम उठाने का फैसला किया है।

इस पूरे मामले की जड़ में प्रीति जिंटा के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन होने की खबर सामने आ रही है। बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका के अनुसार, इंटरनेट के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर एक्ट्रेस की अनुमति के बिना उनकी आवाज, तस्वीरों और पहचान का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। अदालत को बताया गया कि एआई तकनीक की मदद से एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के चेहरे वाले फर्जी वीडियो और मीम्स धड़ल्ले से बनाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, इंटरनेट पर कई जगहों पर उनके नाम से नकली चैटबॉट तक बनाकर चलाए जा रहे हैं, जो उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और निजता पर सीधा हमला है।

वैश्विक मंच पर छवि खराब होने का बड़ा खतरा

बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंची इस लड़ाई में क्षेत्राधिकार को लेकर भी महत्वपूर्ण दलीलें पेश की गईं। प्रीति जिंटा के कानूनी सलाहकारों ने साफ किया कि भले ही वह मौजूदा समय में देश से बाहर विदेश में रह रही हों, लेकिन वह मूल रूप से भारत की नागरिक हैं और उनका मुख्य कार्यक्षेत्र मुंबई ही रहा है। इंटरनेट पर मौजूद यह आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में देखी जा रही है, जिससे वैश्विक स्तर पर उनकी छवि खराब हो रही है। ऑनलाइन दुनिया के इस खेल का सीधा असर मुंबई में होने के कारण ही इस मामले को बॉम्बे हाईकोर्ट के पास लाया गया।

बॉम्बे HC के बड़े फैसले से मचा तहलका

मामले की गंभीरता और पेश किए गए कागजों को देखने के बाद कोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस अभय अहूजा की एकल पीठ ने प्रीति जिंटा की इस याचिका को स्वीकार करते हुए उन्हें टेक दिग्गज कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाने की हरी झंडी दे दी है।

कोर्ट ने लेटर्स पेटेंट के क्लॉज 12 के तहत प्रीति जिंटा को बड़ी राहत दी है। इस आदेश के बाद अब यह साफ हो गया है कि इंटरनेट पर किसी भी फेमस हस्ती की पहचान का गलत फायदा उठाने वाली कंपनियों को जवाब देना होगा।

‘बंटवारा 1947’ का टीजर रिलीज

हाल ही अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’का टीजर किया गया। फिल्म में सनी देओल के अलावा बाकी स्टार कास्ट की झलक भी देखने को मिली है। फिल्म ‘बंटवारा 1947’में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अभिनेत्री शबाना आजमी का गंभीर और भावुक अंदाज, प्रीति जिंटा की दर्द भरी अभिव्यक्ति और अली फजल का प्रभावशाली लुक दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। वहीं करण देओल भी इस फिल्म के जरिए एक मजबूत किरदार में दिखाई देंगे।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?