Sunil Grover Unique Style: नदी का किनार, खुला आसमान…सुनील ग्रोवर का अनोखा अंदाज, जमीन पर लेटकर बिताई रात
Comedian Sunil Grover River Side Video: फेमस एक्टर सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक बेहद सादगी भरा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे नदी किनारे श्रद्धालुओं के बीच खुले आसमान के नीचे सोते नजर आ रहे हैं।
- Written By: यति सिंह
सुनील ग्रोवर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sunil Grover Devotees Video: छोटा पर्दा हो या बड़ा पर्दा पर अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों को हंसाने वाले एक्टर सुनील ग्रोवर रियल लाइफ में किस कदर सादगी पसंद हैं, इसकी एक अनोखी बानगी हाल ही में देखने को मिली है। बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर सुनील ग्रोवर ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सुनील ग्रोवर की इस वीडियो में वे किसी आलीशान होटल के बजाय नदी के किनारे फुटपाथ पर आम श्रद्धालुओं के साथ सोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कॉमेडी एक्टर सुनील ग्रोवर ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर जो वीडियो क्लिप पोस्ट की है, वह मानवीय दृष्टिकोण से बेहद भावुक करने वाली है। जिसमें सुनील ग्रोवर रात के सन्नाटे में एक नदी के तट पर बिछी फटी हुई चटाई पर आराम कर रहे हैं। सुनील ग्रोवर की इस वीडियो में उनके आस-पास कई अन्य श्रद्धालु भी गहरी नींद में सोए हुए हैं। इस पूरे दृश्य में कोई खास व्यवस्था नहीं है, बस खुला आसमान है और जमीन पर सोती हुई इंसानों की एक लाइन है। सुनील ने इस दिल को छू लेने वाले पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में “तारे ज़मीन पर” लिखा है, जो इस सादगी भरे माहौल को पूरी तरह बयां करता है।
भक्ति संगीत ने बांधा अद्भुत समां
सुनील ग्रोवर के इस वीडियो की खास बात सिर्फ इसके बैकग्राउंड में बज रहा संगीत भी है। वीडियो के पीछे ‘जय कर महाकाल’ भक्ति गीत सुनाई दे रहा है, जो पूरे माहौल को आध्यात्मिक और शांतिपूर्ण बना रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
हैवानियत की सारी हदें पार! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कराया, पेशाब पिलाकर बनवाया वीडियो
जालना के स्कूल में ‘सर तन से जुदा’ गाने पर बच्चों से कराया कराया डांस, लहराई तलवारें, प्रिंसिपल समेत 3 पर FIR
Times Square Firing: अमेरिका के न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में ताबड़तोड़ फायरिंग से मची भारी अफरा-तफरी
सुनील बिना किसी सुरक्षा या विशेष तामझाम के, अन्य लोगों की तरह ही बेहद सुकून से सो रहे हैं। हालांकि, सुनील ग्रोवर ने अपने इस पोस्ट में इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यह वीडियो किस धार्मिक स्थल या नदी किनारे का है।
यह भी पढ़ें: कैमरे के सामने टूट गए ‘Tarak Mahata’ के बाघा, तन्मय वेकारिया की हालत देख रोकनी पड़ी शूटिंग
एक्टिंग की दुनिया में फिर बिखेरा जलवा
सुनील ग्रोवर के करियर की बात करें तो उन्हें हाल ही में कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में देखा गया था, जहां दर्शकों ने उनकी कॉमेडी की जमकर सराहना की। अमिताभ बच्चन, आमिर खान और सलमान खान जैसे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की मिमिक्री करने में उन्हें महारत हासिल है।
सुनील ग्रोवर को सोशल मीडिया पर गुत्थी के रोल को बेहद पॉपुलेरिटी मिलती है। एक्टिंग की दुनिया में इतनी बड़ी पहचान होने के बावजूद, आम लोगों के बीच जाकर उनके जैसा बन जाना ही सुनील ग्रोवर को उनके फैंस का चहेता बनाता है।
