Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Cocktail 2 Day 1: रोमांस और ड्रामे का चला जादू, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Shahid Kapoor Cocktail 2 Day 1: शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 20, 2026 | 07:24 AM

शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Cocktail 2 Day 1 Collection: बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। सिनेमाघरों में एक बार फिर से प्यार, दोस्ती और ड्रामे का वही पुराना कॉकटेल नए अंदाज में परोसा जा चुका है। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही भारी क्रेज देखा जा रहा था, जिसका सीधा असर इसके रिलीजिंग डे के कलेक्शन पर साफ नजर आ रहा है। शुरुआती समीक्षाओं में मिले-जुले रिस्पॉन्स के बावजूद, ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद मजबूत शुरुआत की है और पहले ही दिन करोड़ों की कमाई करके सबको चौंका दिया है।

 ‘कॉकटेल 2’ ने पहले ही दिन की पैसों की बारिश

‘कॉकटेल 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने सफर की शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से की है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने भारत में अपने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो यह आंकड़ा लगभग 16.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

सम्बंधित ख़बरें

प्रदीप रावत के निधन पर उमड़ा सितारों का दुख, जेनेलिया और यशपाल शर्मा ने शेयर की यादें

Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा

Genelia D Souza Birthday: शादी के एक महीने बाद फूट-फूटकर रोई थीं जेनेलिया डिसूजा, वजह जान हंस पड़ेंगे आप

Kajol Devgan Birthday: जब DDLJ को बताया था टपोरी! जानिए काजोल से जुड़े कुछ ऐसे किस्से, जो कम ही लोग जानते हैं

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर और गानों ने पहले ही सोशल मीडिया पर एक माहौल बना दिया था, जिसके चलते भारी संख्या में दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों तक खिंची चली आई। इस शानदार शुरुआत से फिल्म की पूरी टीम बेहद उत्साहित नजर आ रही है।

वर्ल्डवाइड दिखा रश्मिका और कृति का जलवा

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी अपनी धाक जमाने में कामयाब रही है। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने अपने ओपनिंग डे पर कुल 20.20 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।

देश के करीब 3000 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘कॉकटेल 2’ के पहले दिन कुल 10,835 शोज चलाए गए। इन शोज के दौरान सिनेमाघरों में दर्शकों की कुल ऑक्यूपेंसी लगभग 21.0 % दर्ज की गई, जो वीक डे के हिसाब से काफी बेहतरीन मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: जब ट्रेन की चपेट में आते-आते बचे थे आमिर खान, ‘गुलाम’ का खतरनाक स्टंट आज भी है यादगार

पुरानी यादों के साथ नई कहानी का मुकाबला

यह फिल्म साल 2012 में आई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कॉकटेल’ की दूसरी कड़ी है। जब से ‘कॉकटेल’ के नए पार्ट का एलान हुआ था, तभी से दर्शक इसकी तुलना पुराने पार्ट से कर रहे हैं।

शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ की एडवांस बुकिंग के मामले में भी फिल्म ने बाजी मार ली थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही स्पॉट बुकिंग और रिजर्व सीटों के जरिए 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई एडवांस में ही सुरक्षित कर ली थी।

Cocktail 2 day 1 collection shahid kapoor kriti sanon rashmika mandanna box office earnings

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 07:24 AM

Topics:  

  • Bollywood
  • Kriti Sanon
  • New Movie
  • Rashmika Mandanna
  • Shahid Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.