ट्विंकल खन्ना ने सुनाया मेला का मजेदार किस्सा, बोलीं- अक्षय कुमार के ख्यालों में खोई थीं, आमिर खान भड़क गए थे

Aamir Khan And Twinkle Khanna Story: 'मेला' की शूटिंग के दौरान ट्विंकल खन्ना अक्सर अक्षय कुमार के ख्यालों में खोई रहती थीं। ट्विंकल खन्ना ने खुलासा किया कि इस वजह से आमिर खान उनसे नाराज हो गए थे।
Aamir Khan And Twinkle Khanna Film Mela Story
अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना और आमिर खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Aamir Khan And Twinkle Khanna Film Mela Story: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और ट्विंकल खन्ना ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेला’ में साथ काम किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन इसकी शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा आज भी चर्चा में रहता है। हाल ही में ट्विंकल खन्ना का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर खान उन पर इतना नाराज हो गए थे कि उन्हें लगा मानो वह उन्हें थप्पड़ मार देंगे।

ट्विंकल खन्ना ने अपनी किताब ‘मिसेज फनीबोन्स’ के लॉन्च इवेंट में इस घटना का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि उस समय वह अक्षय कुमार को डेट कर रही थीं और अक्सर उनके बारे में सोचती रहती थीं। इसी वजह से उनका ध्यान शूटिंग पर पूरी तरह नहीं लग पाता था। ट्विंकल ने कहा कि एक दिन आमिर खान ने उनसे पूछा कि वह काम पर फोकस क्यों नहीं कर रही हैं। जब उन्होंने जवाब दिया कि वह अक्षय कुमार के बारे में सोच रही हैं, तो आमिर का रिएक्शन देखने लायक था।

करण जौहर के शो में हुआ था खुलासा

एक बातचीत के दौरान फिल्ममेकर करण जौहर ने आमिर खान से पूछा था कि ट्विंकल खन्ना के साथ काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा। इससे पहले कि आमिर जवाब देते, ट्विंकल ने खुद इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आमिर उन्हें लगभग थप्पड़ मारने वाले थे। हालांकि आमिर ने इस बात से इनकार किया और कहा कि उन्हें ऐसा कोई रिएक्शन देने की याद नहीं है। इस पर ट्विंकल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने कम से कम नाराजगी वाला चेहरा तो जरूर बनाया था।

आमिर ने की ट्विंकल की तारीफ

बातचीत के दौरान जब करण जौहर ने पूछा कि क्या आमिर ट्विंकल को अच्छी अभिनेत्री मानते हैं, तो अभिनेता ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि हर इंसान में अलग-अलग प्रतिभाएं होती हैं। आमिर ने मजाक में कहा कि ट्विंकल लोगों की खिंचाई करने और उन्हें चुटीले अंदाज में जवाब देने में माहिर हैं। वहीं ट्विंकल और अक्षय कुमार ने 2001 में शादी कर ली थी और आज दोनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित और लोकप्रिय कपल्स में गिने जाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com