‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, पहले दिन इन भारतीय फिल्मों को छोड़ा पीछे
Hollywood Film Collection: हॉलीवुड की नई एक्शन फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने भारत में रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने कई भारतीय फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
प्रेडेटर बैडलैंड्स (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Predator Badlands Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। एक तरफ जहां इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ शानदार रिव्यूज के साथ सिनेमाघरों में चल रही है, वहीं आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी दर्शकों को आकर्षित कर रही थीं। लेकिन इसी बीच हॉलीवुड से आई एक फिल्म ने पूरे बॉक्स ऑफिस का माहौल ही बदल दिया।
हम बात कर रहे हैं जबरदस्त एक्शन से भरपूर हॉलीवुड फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ की, जिसने भारतीय थिएटर्स में एंट्री लेते ही तहलका मचा दिया। फिल्म को कई भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया है और पहले ही दिन इसने सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए शानदार ओपनिंग हासिल की।
‘थामा’ समेत इन फिल्मों से निकली आगे
फिल्म एनालिटिक्स साइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने भारत में शाम 7:05 बजे तक 1.18 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वहीं बाकी फिल्मों के कलेक्शन इससे काफी पीछे हैं, ‘थामा’ ने लगभग 35 लाख और ‘दीवानियत’ ने करीब 41 लाख रुपये जुटाए हैं। इमरान हाशमी की ‘हक’ ने भी अब तक लगभग 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, लेकिन ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने सभी को पछाड़ दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
फिल्म के निर्देशक डैन ट्रेचनबर्ग, जिन्होंने पहले भी ‘प्रे’ जैसी सुपरहिट शिकार-थीम पर आधारित फिल्म बनाई थी, इस बार दर्शकों के लिए और भी ज़्यादा दमदार विजुअल्स और एक्शन लेकर आए हैं। इस बार की कहानी में ट्विस्ट यह है कि जो कभी शिकारी था, वही अब शिकार बन चुका है। कहानी में सर्वाइवल, बदला और इंसान बनाम एलियन की दिलचस्प लड़ाई को बेहद रियल तरीके से दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें- जानी का ‘अप्सरा 2’ बना सोशल मीडिया सेंसेशन, लव-स्टोरी का ट्विस्ट लोगों का जीता दिल
VFX ने जीता दर्शकों का दिल
80 के दशक में शुरू हुई ‘प्रेडेटर’ फ्रेंचाइजी का यह नया चैप्टर मिलेनियल्स के लिए नॉस्टैल्जिया लेकर आया है, जबकि नई जनरेशन को यह फिल्म अपने VFX और रॉ एक्शन से इंप्रेस कर रही है। भारतीय दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इसे “अब तक की सबसे बेहतरीन एक्शन फिल्म” बताया है। कई यूजर्स का कहना है कि ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ सिनेमाघर में देखने लायक विजुअल अनुभव है। अगर शुरुआती कलेक्शन का ट्रेंड यही रहा, तो यह फिल्म आने वाले दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
