जब प्यार में दूसरे देश पहुंच गई थी प्राची देसाई, मिला धोखा, तो अकेले मना ली छुट्टियां
Prachi Desai Birthday: एक्ट्रेस प्राची देसाई ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह प्यार में अपने पार्टनर से मिलने दूसरे देश गई थीं, लेकिन वहां जाकर पता चला कि उसने झूठ बोला और धोखा दिया।
- Written By: सोनाली झा
प्राची देसाई (सोर्स: सोशल मीडिया)
Prachi Desai Birthday Special Story: टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्राची देसाई आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। प्राची देसाई का जन्म 12 सितंबर 1988 को गुजरात के सूरत में हुआ था। साल 2005 में एकता कपूर के ऑफिस में कसम से की लीड एक्ट्रेस के लिए ऑडिशन हुआ था, जिसमें प्राची देसाई को सेलेक्ट किया गया। इस रोल के लिए एक्ट्रेस को खूब सराहना मिली। इतना ही नहीं उन्होंने ने इंडियन टेली अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब हासिल किया।
प्राची ने कसम से के बाद कई फिल्मों में काम करके बॉलीवुड में पहचान बनाई। हालांकि प्रतिभाशाली होने के बावजूद वे कभी उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाईं, जिसकी हकदार थीं। प्राची देसाई अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखती हैं। लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने पुराने रिश्ते के बारे में खुलासा किया था। प्राची ने बताया कि वह अपने पार्टनर से इतना प्यार करती थीं कि उसके कहे पर भरोसा करके सरप्राइज देने दूसरे देश तक चली गईं।
प्यार में मिला धोखा, तो मना ली छुट्टियां
प्राची देसाई ने कहा कि मैंने किसी के लिए कई देशों में उड़ान भरी है। उसने मुझे कहा कि वह एक खास देश में है। मैंने उस पर विश्वास किया और वहां पहुंच गई। लेकिन वहां जाकर पता चला कि उसने झूठ बोला था, वह वहां था ही नहीं। धोखा मिलने के बावजूद प्राची ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने तय किया कि जिस सफर के लिए आई हैं, उसका पूरा मज़ा अकेले उठाएंगी। इस वाकये को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी तरह का ड्रामा नहीं किया और चुपचाप उस रिश्ते से दूरी बना ली।
सम्बंधित ख़बरें
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
धोखा देने वालों को इग्नोर करना ही जवाब
प्राची ने आगे बताया कि वह ऐसी लड़की हैं जो किसी को अनदेखा करके उसे पागल कर सकती हैं। यानी उन्होंने उस पार्टनर से कोई बहस नहीं की, न ही झगड़ा किया, बल्कि साइलेंस को ही अपना हथियार बनाया। अपनी शादी को लेकर भी प्राची देसाई ने हमेशा स्पष्ट राय रखी है। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता कभी उन पर शादी का दबाव नहीं डालते।
शादी को लेकर प्राची का स्टैंड
प्राची देसाई ने कहा कि मैं पर्दे पर इतनी बार शादी कर चुकी हूं कि मुझे लगता है असल ज़िंदगी में अब इसकी जल्दी नहीं है। अगर कोई खास इंसान मिलेगा तो शादी कर लूंगी, वरना कोई मजबूरी नहीं। प्राची ने यह भी कहा कि उनका पार्टनर ऐसा होना चाहिए जो उनकी आज़ादी को समझे और उनके नियमों के हिसाब से चलने के लिए तैयार हो। वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, बोल बच्चन, अजहर जैसी फिल्मों में काम करने के बावजूद प्राची उतना चमक नहीं पाईं जितनी उनसे उम्मीद थी। हालांकि उनका अभिनय आज भी दर्शकों को बेहद पसंद है।
