-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Prabhas Spirit On Big Update Bhushan Kumar Told When The Shooting Will Start
Prabhas की ‘स्पिरिट’ को लेकर आई बड़ी अपडेट, निर्माता भूषण कुमार ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग
- Written By: सोनाली झा
प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' सबसे ज्यादा चर्चा में है, क्योंकि इसमें प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की जोड़ी है। स्पिरिट की शूटिंग अगले 2-3 महीनों में शुरू होगी। एनिमल पार्क की शूटिंग 'स्पिरिट' की रिलीज के बाद ही शुरू होगी।

प्रभास की 'स्पिरिट' को लेकर आई बड़ी अपडेट
मुंबई: पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। बाहुबली, सालार और आदिपुरुष जैसी बड़ी फिल्मों से करोड़ों दर्शकों के दिलों में जगह बना चुके प्रभास अब एक और धमाकेदार प्रोजेक्ट के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का निर्देशन ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके संदीप रेड्डी वांगा करने जा रहे हैं।
हाल ही में फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने ‘स्पिरिट’ को लेकर एक अहम अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग अगले 2 से 3 महीनों के भीतर शुरू कर दी जाएगी। उनके मुताबिक, संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है और अब टीम कास्टिंग के काम में जुटी हुई है। भूषण कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग ‘स्पिरिट’ की रिलीज के बाद ही आरंभ होगी। इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल संदीप रेड्डी वांगा और उनकी टीम ‘स्पिरिट’ पर पूरी तरह फोकस कर रही है।
हालांकि फिल्म में प्रभास के अपोजिट किस अभिनेत्री को लिया जाएगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। निर्माताओं के अनुसार, कास्टिंग प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही इससे जुड़ी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। ‘स्पिरिट’ का निर्माण टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म का संगीत हर्षवर्धन रामेश्वर तैयार कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले भी संदीप वांगा के साथ शानदार काम किया है।
सम्बंधित ख़बरें
ऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
अमेरिकी नागरिकता की अफवाहों पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, बोले- मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वर्तमान में प्रभास अपनी आगामी फिल्मों राजा साहब और फौजी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा उनके पास सालार 2, कल्कि 2898 ए.डी पार्ट 2 और निर्देशक प्रशांत वर्मा के साथ एक नया प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में है। इस तरह, प्रभास का अगला साल भी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से भरा हुआ नजर आ रहा है, और ‘स्पिरिट’ उनके करियर की एक और बड़ी छलांग साबित हो सकती है।
Prabhas spirit on big update bhushan kumar told when the shooting will start
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














