-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Prabhas New Film The Raja Saab Release On Ott Know Where And When Watch
बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी ‘द राजा साब’, अब ओटीटी रिलीज का इंतजार, जानिए कब और कहां देख पाएंगे प्रभास की फिल्म
- Written By: स्नेहा मौर्या
Prabhas New Film OTT: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, अब दर्शकों की नजरें इसकी ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म पर टिकी हैं।

द राजा साब (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
The Raja Saab On OTT: 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ से मेकर्स और फैंस को काफी उम्मीदें थीं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में बनी इस फिल्म को प्रभास के स्टारडम का बड़ा फायदा मिलने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन रिलीज के बाद हालात कुछ और ही नजर आए। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और अब इसे कमाई के मामले में कमजोर फिल्मों की लिस्ट में गिना जा रहा है।
फिल्म की धीमी कमाई के बीच अब सबसे ज्यादा चर्चा ‘द राजा साब’ की ओटीटी रिलीज को लेकर हो रही है। थिएटर में फिल्म देखने से चूके दर्शक जानना चाहते हैं कि आखिर यह मूवी ऑनलाइन कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।
जियो हॉटस्टार के पास हैं ओटीटी राइट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार के पास ‘द राजा साब’ के ओटीटी राइट्स हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज से पहले ही मेकर्स ने जियो हॉटस्टार के साथ स्ट्रीमिंग डील फाइनल कर ली थी। यह डील काफी बातचीत और शर्तों के बाद तय हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
फिलहाल फिल्म को रिलीज हुए करीब 12 दिन हो चुके हैं और यह अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। ऐसे में दर्शकों को ओटीटी रिलीज के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
फरवरी में हो सकती है ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
ओटीटी प्ले प्रीमियर की रिपोर्ट के अनुसार, अनुमान लगाया जा रहा है कि फरवरी 2026 में ‘द राजा साब’ को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक मेकर्स या जियो हॉटस्टार की तरफ से इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। आमतौर पर देखा गया है कि ज्यादातर फिल्में थिएटर रिलीज के 45 से 60 दिनों के भीतर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाती हैं। हालांकि, ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई है, इसलिए इसकी डिजिटल रिलीज अपेक्षाकृत जल्दी होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- हर्षा रिछारिया ने साधु-संतों पर साधा निशाना! ‘गद्दी पर बैठे कुछ लोग नहीं चाहते कि मैं आगे बढ़ूं’
बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही कमाई?
अगर कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द राजा साहब’ ने 12 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 141 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। प्रभास जैसे सुपरस्टार और फिल्म के भारी-भरकम बजट को देखते हुए यह आंकड़ा काफी कम माना जा रहा है। वहीं, कोई मोई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का कुल बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होना लगभग तय माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि थिएटर में कमजोर प्रदर्शन के बाद ‘द राजा साब’ ओटीटी पर दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं।
Prabhas new film the raja saab release on ott know where and when watch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: शाह का नहीं दिखना कैसी है पहेली, किसके आदेश पर चली थी गोली
Aug 10, 2026 | 10:03 AMछतरपुर में करंट से 16 वर्षीय युवक की मौत के बाद बवाल, NH-39 पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, मुआवजे की मांग
Aug 10, 2026 | 10:02 AMबेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर
Aug 10, 2026 | 09:56 AMउल्टी दिशा में गाड़ी चलाई तो सीधे दर्ज होगी FIR! सीपी आशुतोष डुंबरे के आदेश पर सड़क पर उतरी ठाणे ट्रैफिक पुलिस
Aug 10, 2026 | 09:44 AMLemon Water for Kidneys: किडनी स्टोन से बचाव में कितना कारगर है नींबू पानी? जानें फायदे और सावधानियां
Aug 10, 2026 | 09:38 AM15 अगस्त पर रिलीज होते ही छाईं ये फिल्में, ‘स्त्री 2’ समेत इन फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई
Aug 10, 2026 | 09:33 AMरीवा से भोपाल और कोलकाता की हवाई सेवा शुरू, विंध्य को मिली नई उड़ान, व्यापार-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Aug 10, 2026 | 09:30 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














