-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Pawan Singh Has Been Married Three Times But Bhojpuri Power Star Is Still Single
पवन सिंह ने की तीन शादियां, मगर अभी भी अकेले हैं भोजपुरी पावर स्टार, करीबी दोस्त ने बताया दर्द
- Written By: सोनाली झा
Pawan Singh Personal Life: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के करीबी दोस्त आदित्य ओझा के अनुसार, पवन की तीन शादियां हो चुकी हैं। पहली पत्नी रीना रानी से तलाक हो गया, दूसरी पत्नी नीलम से अरेंज मैरिज टूट गई।

पवन सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Pawan Singh Pain: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह हमेशा अपने प्रोफेशनल काम के लिए सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही जटिल और चर्चित रही है। हाल ही में पवन सिंह रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आए, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के कुछ अनछुए पहलुओं पर इशारों-इशारों में बात की। उनके भाव और अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
पवन सिंह के करीबी दोस्त और को-एक्टर आदित्य ओझा ने बताया कि पवन की दो नहीं बल्कि तीन शादियां हो चुकी हैं। आदित्य के मुताबिक, पवन की पहली पत्नी रीना रानी थीं, जिनसे उनका तलाक हो गया। इसके बाद उनकी नीलम से अरेंज मैरिज हुई, जो कुछ समय बाद टूट गई। आदित्य ने कहा कि नीलम के जाने के बाद पवन करीब दो-तीन महीने तक किसी काम में मन नहीं लगा पाए थे और बेहद दुखी रहे।
पवन सिंह का दर्द
शो में जिस पत्नी के चले जाने का जिक्र पवन ने किया, वह उनकी पहली पत्नी नहीं बल्कि दूसरी थीं। आदित्य ने आगे बताया कि पवन की तीसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ अनबन के बावजूद दोनों अभी भी शादीशुदा हैं। पवन ना तो तलाक दे रहे हैं और ना ही ज्योति को अपने घर ला रहे हैं। हाल ही में ज्योति ने सोशल मीडिया पर आत्मदाह की धमकी देने वाला पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने कहा कि वह करोड़ों रुपये या संपत्ति नहीं चाहतीं, बल्कि सिर्फ अपने पति के साथ रहना चाहती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- इमरान हाशमी की ‘ओजी’ ने उड़ाया गर्दा, जानें ‘जॉली एलएलबी 3’ समेत बाकी फिल्मों का हाल
पवन सिंह की शादी-तलाक
आदित्य ने पवन सिंह की भावनाओं को समझाया कि एक्टर्स अपनी खुशियों और निजी लम्हों को अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। शादी, घर या गाड़ी जैसी चीजों को ऑडियंस के साथ शेयर करना आम बात है। लेकिन जब निजी मोमेंट्स पर जनता हस्तक्षेप करती है, तो वह स्टार के लिए मुश्किल बन जाता है। आदित्य ने पवन के लिए सलाह दी कि उन्होंने हमेशा माता-पिता, खासकर अपनी मां की ही सुनकर फैसले किए हैं। अब समय है कि पवन सिंह अपने मन की सुनें। शादी और तलाक जैसे फैसले सिर्फ उनका खुद का होना चाहिए। किसी के साथ मजबूरी में जिंदगी जीने से बेहतर है कि निर्णय खुद लें और खुश रहें।
Pawan singh has been married three times but bhojpuri power star is still single
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMSiya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














