Pawan Singh Controversy: ज्योति सिंह से अंजलि राघव विवाद तक, पवन सिंह के विवादों की लिस्ट
Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर पूर्व पत्नी ज्योति सिंह ने फिर गंभीर आरोप लगाए। मानसिक प्रताड़ना से लेकर अक्षरा सिंह विवाद, अंजलि राघव घटना और नीलम सिंह की मौत तक, सुर्खियों में रहे पवन सिंह।
- Written By: अनिल सिंह
ज्योति सिंह के रोने के बाद फिर विवादों में पवन सिंह, जानें कब-कब लगे गंभीर आरोप
Pawan Singh Controversy List: विवादों में घिरे भोजपुरी स्टार पवन सिंह: ज्योति सिंह के आरोपों से लेकर अंजलि राघव विवाद तक
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी पूर्व पत्नी ज्योति सिंह द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ज्योति सिंह एक्टर के घर पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाते हुए फूट-फूटकर रोती नजर आईं, उन्होंने दावा किया कि वह सात साल से मानसिक यातना झेल रही हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब पवन सिंह का नाम इस तरह के नेगेटिव कारणों की वजह से चर्चा में आया है।
पवन सिंह का करियर जितना सफल रहा है, उनका निजी जीवन उतना ही विवादों से घिरा रहा है। उनकी पूर्व पत्नियों और सह-कलाकारों के साथ उनके रिश्ते अक्सर सार्वजनिक झगड़ों में बदल गए। इन विवादों में कभी मंच पर अनुचित हरकतें, तो कभी जान से मारने की धमकियां देने के आरोप शामिल हैं, जिसने उनकी छवि को बार-बार सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।
पत्नी ज्योति सिंह और अक्षरा सिंह से कड़वा विवाद
पवन सिंह का अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाद साल 2022 में तलाक की अर्जी दाखिल होने के बाद गहराया। ज्योति ने उन पर मानसिक प्रताड़ना, बार-बार गर्भपात के लिए दबाव और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप लगाए। यह मामला आज भी कोर्ट में लंबित है। इससे पहले, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ उनका रिश्ता भी कड़वे मोड़ पर खत्म हुआ था। अक्षरा ने उन पर धमकी देने और आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर करने के आरोप लगाए थे, यहां तक कि खुलेआम कहा था कि पवन सिंह ने उन्हें ‘मौत की धमकी’ दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
मधुर विरली के विवादित रेप जोक पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- पुरुष कॉमेडियन्स अपनी टीम में महिलाओं को भी रखें
370 बिरयानी विवाद के बीच Pranit More के समर्थन में उतरीं Kunickaa Sadanand, बोलीं- वो अच्छे इंसान हैं
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: नीलम गिरि को कैप्टन फरहाना ने दी डबल सजा, अभिषेक और शहबाज में टकराव
मंच पर अनुचित हरकत और धमकियों के आरोप
कुछ समय पहले लखनऊ के एक इवेंट में पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर पर अनुचित तरीके से हाथ लगाते दिखे थे। इस घटना ने सोशल मीडिया पर भारी विरोध पैदा किया, जिसके बाद अंजलि ने खुद को असहज बताते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली। इसके अलावा, रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ से बाहर होने के बाद एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने भी दावा किया था कि पवन सिंह के फैंस ने उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां दी थीं, जिससे यह विवाद और बढ़ गया।
पहली पत्नी की मौत और राजनीतिक उलझनें
साल 2014 में पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने शादी के महज तीन महीने बाद ही कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट न मिलने के कारण उनकी मौत एक रहस्य बनी रही, जिसने पवन की निजी जिंदगी पर गहरे सवाल खड़े किए। राजनीतिक मोर्चे पर भी वह विवादों से घिरे रहे। बीजेपी ने उन्हें 2024 में आसनसोल सीट से टिकट दिया था, लेकिन बंगाली महिलाओं पर गाए गानों को लेकर विवाद बढ़ने पर उन्हें नाम वापस लेना पड़ा था। इन सब विवादों के बावजूद, भोजपुरी दर्शकों के बीच उनका स्टारडम आज भी कायम है।
