7 दिन में ही टूटा सैयारा का रिकॉर्ड, पवन कल्याण की फिल्म ने पहले दिन भरी हुंकार
Pawan Kalyan की हरि हर वीरा मल्लू ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया है। ओपनिंग डे पर 43.8 करोड़ के कारोबार के साथ इसने सैयारा के ओपनिंग डे कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
- Written By: अनिल सिंह
आलोचना के बावजूद पवन कल्याण की हरि हर वीरा मल्लू ने पहले दिन की तगड़ी कमाई
Box Office Collection Day 1: पवन कल्याण की फिल्म Hari Hara Veera Mallu 24 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। फिल्म को अच्छा रिव्यू मिला। लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म की आलोचना भी की गई। अब पवन कल्याण की इस फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 43.8 करोड़ का कारोबार किया।
पवन कल्याण की फिल्म हरि हर वीरा मल्लू सैयारा और सिकंदर के ओपनिंग डे कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नजर आई है। सैयारा ने ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने 30.6 करोड़ का कारोबार किया था। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि 43.8 करोड़ की ओपनिंग के साथ पवन कल्याण की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
ये भी पढ़ें- Sarzameen Review: इब्राहिम अली खान ने नहीं की नादानी, दमदार दिखीं काजोल
फैंस के 5 साल का इंतजार हुआ सफल
पवन कल्याण की फिल्म हरि हर वीरा मल्लू लंबे समय के इंतजार के बाद सिनेमाघरों तक पहुंचने में कामयाब हुई है। इस फिल्म के निर्माण में ढेर सारी बाधा उत्पन्न हुई थी, जिस वजह से फिल्म को पूरा होने में 5 साल का लंबा वक्त लग गया। हरि हर वीर मल्लू फिल्म पवन कल्याण के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद रिलीज हुई पहली फिल्म है। ऐसे में दर्शकों को और पवन कल्याण के चाहने वालों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था।
ये भी पढ़ें- फिल्मों से दूर होने के बाद टैक्सी चलाएगा ये सुपरस्टार, जानें रिटायरमेंट प्लान
हरि हर वीरा मल्लू ओपनिंग डे कलेक्शन रिपोर्ट
पवन कल्याण की फिल्म हरि हर वीरा मल्लू के ओपनिंग डे कलेक्शन की अगर बात करें तो फिल्म ने प्रीमियर के मौके पर ही 12.7 करोड़ का कारोबार कर लिया था और पहले दिन फिल्म ने 31.5 करोड़ का कारोबार किया यानी ओपनिंग डे कलेक्शन 43. 86 करोड़ का हो गया। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि फिल्म मेकर्स ने टिकट की कीमत बढ़ाने का जो निर्णय लिया था वह पूरी तरह से कारगर साबित होता हुआ नजर आ रहा है।
पिछली फिल्मों का भी तोडा रिकॉर्ड
हरि हर वीरा मल्लू फिल्म पवन कल्याण की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तोड़ते हुए नजर आ रही है। पवन कल्याण की पिछली फिल्मों में ब्रो ने कुल 30 करोड़ की कमाई की थी। भीमला नायक ने 37 करोड़ की कमाई की, तो वहीं वकील साब ने कुल 40 करोड़ की कमाई की थी। पवन कल्याण की फिल्म हरि हर वीर मल्लू ने इन फिल्मों की कुल कमाई से अधिक पहले ही दिन कमा लिया है।
