-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Rajasthan »
- School Building Collapsed In Jhalawar Around 18 Children Buried 4 Dead Rescue Operation Underway
झालावाड़ में जर्जर स्कूल की बिल्डिंग गिरी, डेढ़ दर्जन बच्चे नीचे दबे, 4 की मौत
- Written By: अर्पित शुक्ला
Jhalawar School Collapse News: दांगीपुरा थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल की छत अचानक ढह गई, जिससे करीब डेढ़ दर्जन बच्चे मलबे में दब गए हैं।

झालावाड़ में जर्जर स्कूल की बिल्डिंग गिरी
Rajasthan School Accident News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार सुबह एक जर्जर स्कूल भवन गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। दांगीपुरा थाना क्षेत्र के पिपलोदी गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल की छत अचानक गिर गई, जिससे करीब डेढ़ दर्जन बच्चे मलबे में दब गए। हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय ग्रामीणों ने दांगीपुरा थाना पुलिस के साथ मिलकर बच्चों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। अब तक कई बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिन्हें मनोहर थाने के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में 4 बच्चों की मौत
ग्रामीणों ने बताया कि यह स्कूल भवन काफी समय से जर्जर हालत में था, लेकिन फिर भी इसमें पढ़ाई चल रही थी। लोगों ने कई बार इस ओर ध्यान देने की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस अधिकारी और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। मलबे में और बच्चों के दबे होने की आशंका है, इसलिए बचाव अभियान तेजी से चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई है।
VIDEO | Jhalawar, Rajasthan: Roof of Piplodi Primary School collapses, several children feared trapped. Rescue operations underway.#RajasthanNews #Jhalawar (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/K0STKQwP0A — Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2025
जेसीबी मशीनों से मलबा हटाया जा रहा
यह जगह झालावाड़ मुख्यालय से करीब 110 किलोमीटर दूर है। यहां पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग सकता है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर बचाव कार्य में जुटी हुई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी 4 जेसीबी मशीनों से बच्चों को बाहर निकालने का काम कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उस वक्त क्लास में करीब 25 बच्चे थे, जो हादसे का शिकार हो गए। इनमें से 4 की मौत हो गई है।
हालांकि, कई का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायलों को झालावाड़ के बड़े अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। कलेक्टर भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हाथ में फीता लेकर ताजिया नापने लगे ‘सिंघम’ ASP अनुज चौधरी, मोहर्रम से पहले फिरोजाबाद में किया निरीक्षण-VIDEO
राजा भैया के पिता समेत 13 लोग हाउस अरेस्ट, भदरी किले के बाहर भारी पुलिस बल तैनात; जानें क्या है मामला
CM विजय का फिल्मी स्टाइल, हरी झंडी दिखाने के बाद आम जनता के साथ बस में किया सफर; VIDEO वायरल
‘भोजपुर में एक…’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- गलत है तो कार्रवाई होगी
यह भी पढ़ें- रूस में भीषण विमान हादसा, चीन बॉर्डर पर बना आग का गोला, जिंदा जले 43 लोग- VIDEO
अलर्ट पर स्थानीय अस्पताल
प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मलबे में बच्चों की तलाश की जा रही है। स्कूल गए और अभी तक नहीं मिले बच्चों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे की खबर के बाद स्थानीय अस्पताल स्टाफ भी सतर्क हो गया है। राजस्थान में भारी बारिश के बाद पिछले कुछ दिनों में कई सरकारी स्कूलों में हादसे हुए हैं। हालांकि, इनमें किसी की जान नहीं गई।
School building collapsed in jhalawar around 18 children buried 4 dead rescue operation underway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM देवेंद्र फडणवीस की उस एक ‘गारंटी’ ने पलटा पूरा गेम, जानिए महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की इनसाइड स्टोरी
Jun 25, 2026 | 07:36 PMप्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
Jun 25, 2026 | 07:34 PMसूरज नांबियार से अलगाव की खबरों के बीच मौनी रॉय का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए
Jun 25, 2026 | 07:33 PMRRB Section Controller Recruitment 2026: रेलवे में 119 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों को मिलेगा मौका
Jun 25, 2026 | 07:24 PMगोंदिया में 20,907 किसानों की कर्ज माफी सूची पोर्टल पर अपलोड, जल्द खातों में आएगी राशि
Jun 25, 2026 | 07:17 PMक्या शरद पवार गुट के सांसद बदलने वाले है पाला? धर्मराव अत्राम के दावे पर सुप्रिया सुले का बड़ा खुलासा
Jun 25, 2026 | 07:16 PMअगले कुछ दिनों तक नहीं निकाल पाएंगे PF का पैसा, EPFO ने इस वजह से बंद की ऑनलाइन सेवाएं; पढ़ें पूरी डिटेल
Jun 25, 2026 | 07:13 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














