परिणीति चोपड़ा से कियारा आडवाणी तक, ये हसीनाएं बनीं मां, 2025 में दो सेलेब्स देंगी खुशखबरी
Parineeti Chopra to Kiara Advani: साल 2025 बॉलीवुड के लिए खुशियों से भरा रहा। इस साल कई एक्ट्रेसेस मां बनीं, जबकि दो जल्द ही खुशखबरी देने वाली हैं। अब कैटरीना कैफ और पत्रलेखा भी मां बनने वाली हैं।
- Written By: सोनाली झा
परिणीति चोपड़ा से कियारा आडवाणी तक, ये हसीनाएं बनीं मां
Actress Becomes Mother 2025: बॉलीवुड के लिए साल 2025 खुशियों से भरा रहा है। इस साल कई खूबसूरत अदाकाराओं ने मातृत्व का सुख प्राप्त किया, जिससे इंडस्ट्री में जश्न का माहौल है। वहीं, दो और एक्ट्रेसेस जल्द ही अपने घर नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाली हैं। आइए जानते हैं, किन हसीनाओं ने 2025 में मां बनने की खुशी पाई और कौन जल्द ही खुशखबरी देने वाली हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
साल 2025 की सबसे ताजा और बड़ी खुशखबरी आई परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर से। एक्ट्रेस ने 19 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया। दीपावली के पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर किलकारियां गूंजी हैं। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह आखिरकार आ गया, हमारा बेबी बॉय। फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को बधाइयां दे रहे हैं।
कियारा आडवाणी और मालविका राज
साल की शुरुआत में ही बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा माता-पिता बने। 16 जुलाई को कियारा ने बेटी को जन्म दिया। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर एक प्यारे नोट के जरिए शेयर की थी। उनकी यह खबर फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं थी। ‘कभी खुशी कभी ग़म’ में करीना कपूर की छोटी बहन पू का रोल निभाने वाली मालविका राज भी 2025 में मां बनीं। कियारा आडवाणी ने अगस्त में बेटी को जन्म दिया और इंस्टाग्राम पर अपने नन्हे परी के आगमन की प्यारी पोस्ट शेयर की। फैंस ने उन पर खूब प्यार बरसाया।
सम्बंधित ख़बरें
प्रभास-तृप्ति डिमरी की ‘स्पिरिट’ में होगी कैटरीना कैफ की एंट्री? दमदार कैमियो से कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट
तारा सुतारिया से इश्क, कियारा आडवाणी पर आया दिल! ‘टॉक्सिक’ में यश का दिखेगा नया अंदाज
‘ईश्वर की शुक्रगुजार हूं… कैटरीना कैफ का इमोशनल पोस्ट वायरल, बेटे विहान पर लुटाया प्यार
Katrina Kaif Career: बूम से हुई थी शुरुआत, पहली फिल्म में अमिताभ बच्चन संग किया काम, फिर बनीं बॉलीवुड की स्टार
कैटरीना कैफ और पत्रलेखा
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने कुछ हफ्ते पहले अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की थी। वहीं, राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा भी जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। कैटरीना कैफ और पत्रलेखा के फैंस बेसब्री से इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं। साल 2025 बॉलीवुड के लिए सिर्फ फिल्मों के लिहाज से नहीं, बल्कि पारिवारिक खुशियों के मामले में भी बेहद खास रहा है। इंडस्ट्री में लगातार आ रही खुशियों की खबरों ने इस साल को यादगार बना दिया है।
