खत्म हुआ अक्षय कुमार और परेश रावल विवाद! क्या हेरा फेरी 3 के लिए मान गए बाबू भैया?
हेरा फेरी 3 से खुद को अलग करने के बाद परेश रावल सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्षय कुमार और उनके बीच तकरार भी देखने को मिली, लेकिन अब अक्षय ने चुप्पी तोड़ी है और आश्वासन दिया है सब कुछ ठीक हो जाएगा।
- Written By: अनिल सिंह
क्या हेरा फेरी 3 के लिए मान गए परेश रावल? अक्षय कुमार के बयान से कयास लगा रहे यूजर्स
फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर दर्शक हर जानकारी पाना चाहते हैं। परेश रावल ने जब खुद को फिल्म से अलग किया तो दर्शक और उनके प्रशंसक बेहद हैरान हुए। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों द्वारा परेश रावल को मनाने की एक मुहिम चलाई गई। परेश रावल से गुजारिश की गई की पब्लिक डिमांड पर ही बाबू भैया का किरदार निभा लो, लेकिन परेश रावल अपने फैसले पर अडिग बने रहे। इसी बीच अक्षय कुमार का अब बयान चर्चा में आ गया है, अक्षय कुमार ने कहा है मुझे उम्मीद है, सब कुछ ठीक हो जाएगा।
बातचीत में अक्षय ने यह भी कहा कि मुझे पक्का पता है सब कुछ ठीक हो जाएगा। अब लोग प्रयास लग रहे हैं कि परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच तकरार लगता है खत्म हो गई है और परेश रावल बाबू भैया का किरदार निभाने के लिए राजी हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- क्या सुपरहिट हुई हाउसफुल 5? अक्षय कुमार की फिल्म ने 11 दिनों में किया 250 करोड़ का कारोबार
सम्बंधित ख़बरें
Swara Bhasker ने बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिलाओं का शरीर ग्लैमर के लिए नहीं, ट्रोलर्स को दिया जवाब
Kapil Sharma के शो में समय रैना और रणवीर अहलावादिया की एंट्री, फैंस बोले- लग रहा है आखिरी एपिसोड
Pati Patni Aur Woh 2 का ट्रेलर रिलीज, तीन रिश्तों के बीच फंसे आयुष्मान खुराना, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Vijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी केप ऑफ गुड सिनेमा ने परेश रावल पर हेरा फेरी 3 फिल्म से अलग होने के बाद 25 करोड़ रुपए का मुकदमा थोक दिया था। दोनों के बीच कानूनी तकरार देखने को मिल रही थी। परेश रावल ने हेरा फेरी 3 में बाबू भैया का किरदार निभाने से इनकार कर दिया। यह खबर तेजी से सोशल मीडिया पर फैलने लगी। परेश रावल के फैंस ने परेश रावल से गुजारिश की कि भले ही आपका मन ना करें लेकिन आप पब्लिक डिमांड पर ही वह किरदार निभा लीजिए, क्योंकि हम आपको इस फिल्म में देखना चाहते हैं, लेकिन परेश रावल अपने फैसले पर टिके रहे।
पिंकविला के साथ बातचीत में अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर ताजा जानकारी दी है। अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर कहा कि जो कुछ भी हो रहा है वह सब आपके सामने हो रहा है। मैंने अपनी फिंगर्स क्रॉस करके रखी है। मुझे उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। अक्षय कुमार ने आश्वासन दिया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा और साथ ही यह भी कहा कि मुझे पक्का पता है सब ठीक हो जाएगा। अब अक्षय कुमार के इस बयान पर लोग कयास लगा रहे हैं कि लगता है अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच सुलह हो गई है और अगर ऐसा हुआ भी है तो यह दर्शकों के लिए अच्छी खबर है।
