क्या सुपरहिट हुई हाउसफुल 5? अक्षय कुमार की फिल्म ने 11 दिनों में किया 250 करोड़ का कारोबार

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज होने के बाद 11 दिनों में ढाई सौ करोड़ का कारोबार कर चुकी है। आइए जानते हैं फिल्म सुपरहिट फिल्म साबित हुई है या नहीं, अक्षय पर काफी समय से लगातार फ्लॉप फिल्में देने का आरोप लग रहा है।
Housefull 5 entred in 250 crore club akshay kumar film
Published on: 
Updated on: 

अक्षय कुमार पर बीते काफी समय से लगातार फ्लॉप फिल्में देने का आरोप लग रहा है। इस साल भी उनकी अब तक तीन फिल्में रिलीज हुई है और कोई भी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित नहीं हुई है। स्काई फोर्स, केसरी चैप्टर 2 और हाउसफुल 5 जैसी अक्षय कुमार की तीन फिल्में इस साल रिलीज हो चुकी है। हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में अभी चल रही है, जबकि दो फिल्में फ्लॉप फिल्म साबित हो चुकी है। हाउसफुल 5 ने 11 दिनों में ही 250 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ऐसे में चलिए जानते हैं यह फिल्म सुपरहिट फिल्म साबित होगी या नहीं।

साल 2025 में अक्षय कुमार की रिलीज हुई पहली फिल्म स्काई फोर्स 160 करोड़ के बजट में बन कर तैयार हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भारत में 134 करोड़ रुपए ही कमा सकी, जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 174 करोड़ का कारोबार किया, लेकिन फिर भी यह फिल्म सुपरहिट फिल्म साबित नहीं हुई। इस पर फ्लॉप का ठप्पा लग चुका है।

दूसरी तरफ अक्षय कुमार की इसी साल रिलीज हुई दूसरी फिल्म केसरी चैप्टर 2 करीब 150 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी, इंडिया में इसने करीब 98 करोड़ का कलेक्शन किया। विदेश में इस फिल्म ने 32 करोड़ की कमाई की, कुल मिलाकर यह फिल्म वर्ल्ड वाइड 130 करोड़ कमाने में कामयाब रही। फिल्म का कुल कारोबार मिलाकर भी बजट तक नहीं पहुंच पाया, यह फिल्म भी फ्लॉप फिल्म साबित हुई।

2025 में अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म हाउसफुल 5, 6 जून को रिलीज हुई। फिल्म को रिलीज हुई 11 दिन हो चुका है। दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म ने दुनिया भर में 250 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है और फिल्म का बजट भी 250 करोड़ ही बताया गया था। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि फिल्म ने बजट तो वसूल कर लिया है, लेकिन आने वाले वक्त में यह कितना मुनाफा वसूल कर पाती है यह देखना वाकई दिलचस्प होगा। फिलहाल की बात करें तो यह फिल्म फ्लॉप कैटेगरी में ही बनी हुई है, लेकिन अगर आने वाले वक्त में यह अच्छा प्रदर्शन करती है, तो यह सुपरहिट हो सकती है और अक्षय कुमार पर लगा लगातार फ्लॉप फिल्म देने का दाग भी धुल सकता है।