- Hindi News »
- Entertainment »
- Paresh Rawal Dont Quit Tshirt Increased Hera Pheri Controversy Babu Bhaiya
परेश रावल की ‘DON’T QUIT’ टी-शर्ट ने बढ़ाया हेरा फेरी विवाद, फैंस बोले- बाबू भैया वापस आओ
फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर इन दिनों बॉलीवुड में जबरदस्त हलचल मची हुई है। परेश रावल के फिल्म से अचानक बाहर होने की खबर ने सबको चौंका दिया है।
- Written By: सोनाली झा

परेश रावल और गीता बसरा (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की सबसे चहेती कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ का तीसरा भाग लंबे समय से चर्चा में है। जबसे ‘हेरा फेरी 3’ की घोषणा हुई, फैंस बेहद उत्साहित थे। लेकिन अब फिल्म से जुड़े एक अप्रत्याशित घटनाक्रम ने सबको चौंका दिया है, परेश रावल उर्फ ‘बाबू भैया’ ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। इस खबर ने जैसे ही सुर्खियां बटोरीं, सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई।
सोशल मीडिया पर परेश रावल की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमे उनके टी-शर्ट पर ‘DON’T QUIT’ लिखा हुआ है। यह तस्वीर एक्ट्रेस गीता बसरा द्वारा शेयर की गई है। फैंस का मानना है कि यह टी-शर्ट उनका बयान हो सकती है या तो अक्षय कुमार के लिए संकेत, या फिर परेश रावल का आत्मविश्वास से भरा स्टैंड।
सूत्रों के अनुसार, फिल्म से परेश रावल का हटना अचानक नहीं था, बल्कि उन्होंने पूरी प्रक्रिया कानूनी ढंग से निभाई। उन्होंने न केवल साइनिंग अमाउंट लौटाया, बल्कि ब्याज सहित रिफंड किया। परेश रावल ने इस बारे में अपने ट्विटर हैंडल पर भी जानकारी दी और कहा कि उनके वकील ने प्रोडक्शन हाउस को जवाब भेज दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Arijit Singh Singing Retirement: ‘तुम ही हो’ से मिली अरिजीत सिंह को पहचान, करियर के पीक पर लिया संन्यास
Abhay Deol Dev D: बिना डायलॉग के भी छा गए अभय देओल, ‘देव डी’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा किया शेयर
Ayushmann Khurrana ने साउथ में शुरू की नई बैकवॉटर थ्रिलर की शूटिंग, रिलीज से पहले ही दूसरे प्रोजेक्ट में जुटे
‘सुनो ना दिल’ में दिखी Kapil Sharma और सादिया खातिब की शानदार केमिस्ट्री, फैंस बोले- दिल छू लेने वाला गाना
बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार, जो फिल्म के मुख्य निर्माता भी हैं, इस फैसले से परेशान हैं और इस मामले में कानूनी विकल्पों की तलाश में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय ने परेश की सहमति के बाद ही फिल्म के राइट्स लिए थे। इस पूरे विवाद के बीच फैंस का कहना है कि ‘हेरा फेरी’ की जान बाबू भैया में है और बिना परेश रावल के फिल्म अधूरी है।
ये भी पढ़ें- हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ठग लाइफ की कमाई में गिरावट, जानें अन्य का हाल
सोशल मीडिया पर ‘#BringBackBabuBhaiya’ जैसे ट्रेंड्स चलने लगे हैं। अभी तक मेकर्स या अन्य स्टार्स की तरफ से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस वक्त फिल्म का भविष्य अधर में लटका नजर आ रहा है। जो बात तय है वो ये कि ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर फैंस की भावनाएं गहराई से जुड़ी हैं, और वे परेश रावल को फिर से ‘बाबू भैया’ के रूप में देखने की उम्मीद नहीं छोड़ रहे हैं।
Paresh rawal dont quit tshirt increased hera pheri controversy babu bhaiya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिवसेना के नाम और निशान की जंग, 29 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में महामुकाबला, क्या पलट जाएगी महाराष्ट्र की बाजी?
Apr 25, 2026 | 08:33 AM18 साल पहले कोहली को विश्व विजेता बनाने वाला खिलाड़ी…IPL में नहीं मिला मौका तो बना IT ऑफिसर, अब किया डेब्यू
Apr 25, 2026 | 08:30 AMNagpur RTO ‘हफ्ता सिंडिकेट’ पर कब्जे की जंग! अफसरों के गैंगवार ने लिया खतरनाक मोड़, ‘सुपारी’ कनेक्शन से सनसनी
Apr 25, 2026 | 08:27 AMPune Municipal Corporation सभा में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, भाजपा ने प्रस्ताव ठुकराया
Apr 25, 2026 | 08:26 AMPune Water Crisis: फ्लैट खरीदारों को टैंकर पर छोड़ने वाले बिल्डरों पर सख्ती की मांग, PMC में छिड़ा बवाल
Apr 25, 2026 | 08:15 AMWest Bengal Election 2026, हिंसा पर RSS का बड़ा प्रहार, दत्तात्रेय होसबले ने ममता सरकार को घेरा
Apr 25, 2026 | 08:13 AMनागपुर में ई-टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़: रेलवे ने 67 टिकट जब्त कर रैकेट का किया पर्दाफाश
Apr 25, 2026 | 08:11 AMवीडियो गैलरी

UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM














